रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मिले जयशंकर, सेना में भर्ती भारतीयों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा

अस्ताना । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक के इतर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस दौरान जयशंकर ने यूक्रेन के युद्ध क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित और जल्द वापसी पर जोर दिया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के बाद एक्स पर पोस्ट किया, “हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और समसामयिक मुद्दों पर व्यापक बातचीत हुई। दिसंबर 2023 में हमारी पिछली बैठक के बाद से कई क्षेत्रों में प्रगति पर ध्यान दिया गया। हमने युद्ध क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों पर अपनी गहरी चिंता जताई। उनकी सुरक्षित और जल्द से जल्द वापसी पर जोर दिया।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आगे कहा कि ग्लोबल रणनीतिक परिदृश्य पर भी बातचीत की और आकलन तथा विचारों का आदान-प्रदान भी हुआ।

विदेश मंत्री गुरुवार को होने वाली एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 24वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

भारत सरकार ने पिछले महीने खुलासा किया था कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूसी सेना में भर्ती दो भारतीय नागरिक मारे गए हैं।

बाद में, विदेश मंत्रालय ने कहा था कि रूसी सेना की ओर से भर्ती किए गए 10 भारतीयों को वापस भारत भेज दिया गया है।

मंत्रालय ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द वापसी के लिए नई दिल्ली में रूसी राजदूत तथा मॉस्को में रूसी अधिकारियों के सामने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया था। भारत ने यह भी मांग की थी कि रूसी सेना में नागरिकों की किसी भी तरह की भर्ती पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

विदेश मंत्रालय ने 11 जून को कहा था, “ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी। हम भारतीय नागरिकों से भी अपील करते हैं कि वे रूस में रोजगार के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतें।”

लावरोव से मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने अस्ताना के पुश्किन पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भारतीय समुदाय के सदस्य भी शामिल हुए।

बता दें कि इससे पहले, मंगलवार शाम को अस्ताना पहुंचने के तुरंत बाद एस जयशंकर ने कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात की थी।

–आईएएनएस

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा और नीट पेपर लीक मामले पर सदन में विपक्ष को दिया जवाब

Read Next

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल का हुआ तबादला, बेंगलुरु में होगी तैनाती

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com