प्रधानमंत्री मोदी ने साझा की भारत की उपलब्धियां, बताया – ‘2075 तक अर्थव्यवस्था में अमेरिका को पछाड़ देंगे’

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश आर्थिक उन्नति और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश 2075 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। पिछले 3-4 साल में 8 करोड़ नौकरियां सृजित की गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप पर भारत की उपलब्धियों को साझा किया। पीएम मोदी ने बताया कि दिल्ली के रायसीना हिल पर बन रहे संग्रहालय का आकार पेरिस के लूवर संग्रहालय से दोगुना होगा। साल 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा देश का खाद्य बाजार तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह 5.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में बढ़ोतरी के लिए देश की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली पर खर्च बढ़ रहा है। इस क्षेत्र का मूल्य वर्तमान में 4.3 बिलियन डॉलर है, जो साल 2029 तक बढ़कर 15 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। देश में डिजिटल पेमेंट का चलन तेजी से बढ़ रहा है। साल 2030 तक यह दोगुना होकर 7 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत ने रक्षा क्षेत्र में भी मजबूती हासिल की है और विस्फोटक पदार्थों के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। ‘एसईबीईएक्स-2’ नामक विस्फोटक टीएनटी से दोगुने से अधिक शक्तिशाली हैं।

पीएम मोदी ने सूर्य मिशन की सफलता के बारे में भी बताया कि भारत के सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1’ ने सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु के चारों ओर अपनी पहली प्रभामंडल कक्षा पूरी की। इसके अलावा यह भी जानकारी दी कि मुंबई में 12 किलोमीटर लंबी ठाणे-बोरीवली ट्विन सुरंग का उद्घाटन किया गया। आर्थिक मोर्चे पर देश तेजी से तरक्की कर रहा है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अनुमान है कि साल 2075 तक भारत अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

पिछले 3-4 सालों में देश में 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ रहा है। 5 जुलाई को यह 657.16 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, भारत का यूपीआई भुगतान सिस्टम अब कतर में भी शुरू हो गया है। वहां की नेशनल बैंक के साथ मिलकर क्यूआर कोड आधारित यूपीआई सेवा शुरू की गई है। भारत से साइकिलों का निर्यात बढ़ रहा है। यूरोप, मोजाम्बिक और चाड जैसे देशों से साइकिलों के ऑर्डर मिल रहे हैं।

–आईएएनएस

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में भोजपुरी के स्टार लगाएंगे हंसी का तड़का, खोलेंगे एक-दूसरे की पोल

मुंबई । 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 4 में इस बार हंसी का डबल डोज देने के लिए भोजपुरी के तीन बड़े स्टार दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। शो...

admin

Read Previous

कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर हो कार्रवाई : नीतीश कुमार

Read Next

कांग्रेस परजीवी पार्टी, दूसरों के कंधे पर कदम रखकर जीतती है सीटें : भाजपा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com