युवाओं के बौद्धिक विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: पीएम मोदी

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक समुदाय को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा,शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे शिक्षक समुदाय को बधाई, जिन्होंने हमेशा युवाओं में बौद्धिक क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह काफी सराहनीय है कि शिक्षकों ने कैसे नवाचार किया और सुनिश्चित किया कि कोविड-19 के समय में भी छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रहे।

प्रधानमंत्री ने कहा,मैं डॉ. एस. राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता और देश के लिए उनके योगदान को याद करता हूं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रपति की मौजूदगी पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है आदरणीय राष्ट्रपति की गरिमामय उपस्थिति में देश के प्रांतों के 44 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। इनमें केंद्रीय विद्यालय और सैनिक स्कूल के शिक्षक भी शामिल हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं इतना ही कहना चाहूंगा शिक्षक हम सभी के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब राष्ट्रपति जी ने कानपुर का दौरा किया था उस समय देश ने एक अद्भुत चित्र देखा था। राष्ट्रपति महोदय ने अपने शिक्षक को आदर के साथ सम्मान दिया। यही हमारे देश की परंपरा है यह पुराने दिनों से आज तक रही है। शिक्षक व्यक्ति को ही नहीं समाज को और पीढ़ी को बनाता है। वह शिक्षक कोई भी हो सकता है, माता-पिता से लेकर विद्यालय से लेकर वह शिक्षक कोई भी हो सकता है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री के उड़ीसा के दौरे में प्रधानमंत्री ने एक चाय विक्रेता को पास बिठाकर सम्मानित किया। यह वह व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी जिंदगी की कमाई का सर्वत्र अपने घर के आस-पास रहने वाले बच्चों के शिक्षा पर खर्च कर दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले सभी 44 शिक्षक भाई-बहनों को बधाई देता हूं।

–आईएएनएस

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

यमन के अदन में मिलिट्री कैंप में जबरदस्त धमाका, 12 सैनिकों की मौत और कई घायल

सना । यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में गुरुवार सुबह सरकार समर्थित सेना के मिलिट्री कैंप में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 12 सैनिक मारे गए और कई...

अमेरिका-ईरान संघर्ष पर रूस फिक्रमंद, दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

मास्को । रूस ने अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर गहरी चिंता जताई है और दोनों पक्षों से तत्काल संयम बरतने की अपील की है। यह तनाव...

पश्चिम एशिया के तेजी से बदलते हालात पर पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर से की बात

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा से टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों ने पश्चिम एशिया में तेजी से बदल...

हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक शख्स की मौत, ईरान ने किया अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन: कुवैत

कुवैत । कुवैत हवाईअड्डे के टर्मिनल वन पर हुए ड्रोन हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।...

रूस ने रातभर यूक्रेन में मचाई तबाही, कई शहरों में ड्रोन और म‍िसाइल से क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । रूस ने एक बार भी यूक्रेन के कई शहरों को न‍िशाना बनाते हुए जबरदस्‍त तबाही मचाई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इसे एक बहुत बड़ा हमला...

इजरायल का दक्षिण लेबनान के 3 इलाकों को खाली करने का आदेश, हमले में तीन की मौत

तेल अवीव/बेरूत । इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह जिले के मायफदौन, चौकीन और जेबदीन कस्बों व गांवों के लोगों को इलाका खाली करने का आदेश दिया है। इस बीच...

इजरायल का दावा, ‘गाजा हमले में हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद ओदेह ढेर’

यरुशलम । इजरायल ने एक हवाई हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह को मार गिराने का दावा किया है। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने इस कार्रवाई को...

ईरान ने अमेरिका पर लगाया सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली । ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। एक बयान जारी कर इसे दुर्भावना से प्रेरित और वादाखिलाफी करार दिया है। इस बयान...

editors

Read Previous

साबरमती आश्रम पुनर्विकास : प्रख्यात लोगों ने किया मोदी के प्रोजेक्ट का विरोध

Read Next

सिकुड़ते बाजार को रोकने के लिए भारत के कपड़ा क्षेत्र को आधिक समर्थन की जरूरत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com