ब्रिटेन के विदेश मंत्री से रोम में मिले एस जयशंकर, भारत-यूके संबंधों पर की चर्चा

रोम । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को रोम में ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा की। यह बैठक इटली की मेजबानी में आयोजित जी7 विदेश मंत्रियों की मीटिंग के आउटरीच सेशन से पहले हुई। इसमें भारत को एक अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया है।

बैठक के बाद विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा, “भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर गति की सराहना करता हूं। टेक्नोलॉजी, हरित ऊर्जा, व्यापार, के साथ-साथ हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया में सहयोग को गहरा करने पर चर्चा की।”

यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच पिछले सप्ताह रियो डी जेनेरियो में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात के कुछ ही दिनों बाद हुई है। इस मीटिंग में दोनों नेताओं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई थी।

यूनाइटेड किंगडम में बेलफास्ट और मैनचेस्टर में भारत के दो नए महावाणिज्य दूतावासों की स्थापना की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने स्टारमर के साथ बैठक को ‘बेहद सार्थक’ बताया था।

विदेश मंत्री जयशंकर, ने रविवार को रोम में भारतीय दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। वह जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के आउटरीच सेशन में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर हैं।

विदेश मंत्री का रोम में एमईडी मेडिटेरेनियन डायलॉग के 10वें एडिशन में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसका आयोजन इटली के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय की मदद से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अध्ययन संस्थान (आईएसपीआई) द्वारा किया जा रहा है।

फिउग्गी में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक 2024 में इटली में आयोजित होने वाली दूसरी बैठक होगी, इससे पहले कैपरी में 17 से 19 अप्रैल तक बैठक आयोजित की गई थी।

इतालवी अध्यक्षता के अंतर्गत, जी-7 के विदेश मंत्रियों ने हाल के महीनों में म्यूनिख, वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान भी मुलाकात की है

–आईएएनएस

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

इस्लामाबाद में तनाव, आमने-सामने इमरान खान के समर्थक और सुरक्षा बल

Read Next

कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति से बचना चाहिए : विश्वास सारंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com