कोरी कल्पना: रूस का ट्रंप-पुतिन बातचीत से इनकार

मॉस्को । रूस ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बातचीत की खबरों को ‘कोरी कल्पना’ करार देते हुए खारिज कर दिया। अमेरिकी मीडियो रिपोर्ट्स में दोनों नेताओं के बीच बातचीत का दावा किया गया था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मॉस्को में मीडिया से कहा, “कोई बातचीत नहीं हुई… यह पूरी तरह से झूठ है, यह कोरी कल्पना है।”

रूसी राष्ट्रपति के प्रेस सचिव ने अमेरिकी मीडिया प्रकाशनों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने दोनों नेताओं के बीच कथित बातचीत की रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

रूस की समाचार एजेंसी तास ने पेस्कोव के हवाले से कहा, “यह वर्तमान में प्रकाशित होने वाली सूचनाओं की गुणवत्ता का सबसे स्पष्ट उदाहरण है, कभी-कभी तो काफी प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी।”

एक प्रमुख अमेरिकी मीडिया प्रकाशन ने रविवार देर रात दावा किया कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो एस्टेट से पुतिन को फोन किया था। यह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस पर निर्णायक चुनावी जीत के बाद रूसी नेता को उनकी पहली कॉल थी।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में चल रहे संघर्ष में किसी भी तरह की बढ़ोतरी से बचने की अपील की।

इसमें यह भी कहा गया कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने तनाव को कम करने और फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध को हल करने के लिए मास्को के साथ आगे की चर्चा को बढ़ावा देने में रुचि जाहिर की।

रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया कि ट्रंप ने यूरोप में अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला, जिससे पता चलता है कि वह यूक्रेन संघर्ष के समाधान पर अमेरिकी प्रभाव डालने का इरादा रखते हैं।

रिपब्लिकन नेता ने अपने चुनाव अभियान के दौरान ‘युद्ध को समाप्त करना’ एक प्रमुख वादा किया था।

इस बीच, कीव ने भी यह स्पष्ट कर दिया है कि उसे ट्रंप-पुतिन फोन कॉल के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच युद्ध विराम की कोशिशों में शामिल होने के लिए रूस तैयार: रिपोर्ट

Read Next

भारत में प्रॉपर्टी खरीदने का समय घटकर 26 दिन हुआ, तेजी से बिक रहे अल्ट्रा-लक्जरी घर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com