पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज हरियाणा के दामाद बन गए। भगवंत मान और कुरुक्षेत्र जिले के पेहोवा की बेटी डॉ. गुरप्रीत कौर (गोपी) आज शादी के बंधन में बंध गए। डॉ. गुरप्रीत कौर को पेहोवा में उनके घर और आस पड़ोस के लोग गोपी के नाम से जानते हैं।
वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पेहोवा का दामाद बनने पर शहर के लोगों में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री हाउस चंडीगढ़ में शादी की रस्में निभाई गईं। पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार, चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में ही आनंद कारज हुआ, ‘लावां’ (फेरे) लिए गए।
डॉ. गुरप्रीत कौर (गोपी) मान की दूसरी पत्नी बनी। वर्ष 2015 में भगवंत मान का उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत के साथ अमेरिका में रहती हैं।
डॉ. गुरप्रीत कौर के गांव गुमथला गढू के पैतृक गांव नत सिंह फार्म के लोग पंजाब के सीएम भगवंत मान से सीधा रिश्ता जुड़ने से बेहद खुश है। फार्म के लोग नत परिवार से मिलकर बधाई दे रहे हैं। इससे पिहोवा में आप पार्टी की साख भी बढ़ जाएगी।