बिहार: महागठबंधन में बिखराव राजद, कांग्रेस पर पड़ा भारी!

पटना, 3 नवंबर (आईएएनएस)| बिहार उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों के परिणाम ने बिहार की सियासत में कई सवालों के जवाब दे दिए। इस चुनाव में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने जहां एकजुट होकर दोनों सीटों पर फिर से कब्जा जमा लिया, वहीं महागठबंधन तोडकर अपने-अपने प्रत्याशी देने वाले राजद और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। राजद और कांग्रेस की हार का सबसे बड़ा कारण महागठबंधन में बिखराव को माना जा रहा है।

राजद दोनों सीटों पर दूसरे नंबर पर पहुंचकर अपनी साख बचाने में जरूर कामयाब हो गई, लेकिन कांग्रेस की बड़ी हार हो गई।

कांग्रेस ने इस चुनाव में अपने तेजतर्रार वक्ता कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल को प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतार दिया। उधर, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव का भी समर्थन प्राप्त कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, फिर भी वह अपनी पुरानी जमीन तलाशने में असफल नजर आई।

कहा जा रहा है कि कुशेश्वरस्थान में सहानुभूति की लहर के साथ राजग की रणनीति के कारण जदयू प्रत्याशी अमन भूषण हजारी विजयी हुए। पिछले साल हुए विधानसभा आम चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस दूसरे नंबर पर थी, लेकिन इस उपचुनाव में फिसल कर चौथे नंबर पर आ गई। लोजपा (रामविलास) यहां तीसरे स्थान पर रही।

इसी तरह तारापुर सीट के परिणाम पर गौर करें तो यहां राजद और जदयू के प्रत्याशी में कड़ी टक्कर देखने को मिली। यहां से जदयू के प्रत्याशी को 78,966 मत मिले तो राजद के अरूण कुमार साह को 75,145 वोट पर संतोष करना पडा।

तारापुर से कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्र को मात्र 3590 मत पर ही सिमट गए। गौरतलब है कि मिश्र पिछला चुनाव बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे और उन्हें 10 हजार से अधिक वोट मिले थे। इधर, कांग्रेस के नेता अब इस चुनाव परिणाम को लेकर रणनीति पर ही सवाल उठाने लगे हैं।

बिहार युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार भी मानते हैं कि महागठबंधन में बिखराव और स्थानीय नेताओं को महत्व और सम्मान नहीं देना इस हार का मुख्य कारण रहा।

उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में गुजरात से आए युवा जिग्नेश और हार्दिक पटेल को स्टार प्रचारक बनाया। सवाल है कि बिहार का वोटर इनके किस कार्य से प्रेरित होकर इनके पीछे होगा? उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के अंदर की युवा लीडरशिप हतोत्साहित हो गया। बहुत साफ है कि इन दोनों की जगह कांग्रेस के ही दो बिहारी युवाओं को अगर आगे रखते तो लीडरशिप विकसित होती।

उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं से न ज्यादा कोई सियासी समझ रखता है न जनता के सामने प्रभावी बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस को इस इवेंट मैनेजमेंट से आगे निकलना होगा। कांग्रेस के नेता ललन कुमार कहते हैं, अपने प्रदेश के युवाओं की उपेक्षा कर बेवजह किसी दूसरे प्रदेश के युवा की महिमामंडन से आखिर में पार्टी का ही नुकसान होना है।

इधर, जदयू के नेता इसे जीत को महागठबंधन के बिखराव की चजह नहीं मानते हैं। जदयू के नेता और राज्य के मंत्री संजय कुमार झा कहते हैं कि महागठबंधन में फूट का कोई लाभ राजग को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ विकास की जीत हुई है। सभी वर्गों और तबको के लोगों ने राजग सरकार पर भरोसा जताया।

–आईएएनएस

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान संघर्ष के बीच भी अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत, तेल और बाजार स्थिर

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष के बावजूद अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि इस संकट के दौरान...

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू

वाशिंगटन । अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और लेबनान के बीच एक दुर्लभ और उच्च स्तरीय सीधी बैठक संपन्न हुई। बीते 30 वर्षों में यह पहला अवसर था जब दोनों...

अमेरिका और ईरान के बीच दो दिनों में हो सकती है वार्ता, ट्रंप बोले- पाकिस्तान में बैठक की उम्मीद

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ सीधी बातचीत का दूसरा राउंड “अगले दो दिनों में” हो सकता है। यह एक संभावित डिप्लोमैटिक शुरुआत...

ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलेंगे : ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान “परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा” और यह पुष्टि की कि अमेरिका ने नौसैनिक नाकाबंदी शुरू कर दी है क्योंकि वे...

समझौते के लिए तानाशाही छोड़कर ईरान के अधिकारों का सम्मान करे अमेरिका : राष्ट्रपति पेजेश्कियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने संकेत दिया है कि तेहरान अमेरिका के साथ किसी समझौते पर पहुंचने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि समाधान के लिए...

भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर पाकिस्तान-भारत संघर्ष को याद किया है। ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि...

ईरान के फर्स्ट उपराष्ट्रपति बोले-अमेरिका के साथ समझौता संभव, इजरायल शामिल नहीं हुआ तो नहीं होगी कोई डील

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में वार्ता होने वाली है। एक महीने से ज्यादा समय पश्चिम एशिया में चले संघर्ष और होर्मुज संकट के बाद पूरी...

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के फैसले को सराहा, आतंकवाद के खिलाफ बताया बड़ा कदम

नई द‍िल्‍ली । इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कोस्टा रिका के राष्ट्रपति रोड्रिगो चावेस रोबल्स के उस फैसले की सराहना की है, जिसमें उन्होंने आईआरजीसी, हिज्बुल्लाह, हमास और हूती को...

‘इजरायल के विनाश की बात बर्दाश्त नहीं’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान पर भड़के पीएम नेतन्याहू; दी चेतावनी

तेल अवीव । ईरान के साथ अमेरिका के सीजफायर की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान में हिज्बुल्लाह पर बड़ा हमला कर दिया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय...

ईरान से बात मनवाने के लिए आखिर अमेरिका ने पाकिस्तान का क्यों लिया सहारा? ये थी रणनीति

वॉशिंगटन । अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सिर्फ औपचारिक वार्ताएं ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे चलने वाली ‘शांत कूटनीति’ भी बड़े फैसलों को आकार देने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से ईरान संग युद्धविराम पर की बात : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्तों के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इजरायल ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने...

इजरायली मीडिया का दावा- ईरान सुप्रीम मोजतबा की हालत गंभीर, कोम में चल रहा इलाज

तेल अवीव । ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को लेकर इजरायल ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले दावा किया था कि मोजतबा...

editors

Read Previous

जॉनी डेप ने ‘कैंसल कल्चर’ का मुद्दा उठाया

Read Next

दिल्ली पुलिस ने रॉबर्ट वाड्रा की गाड़ी का काटा चालान

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com