बंगाल का नाम बदलने, कोरोना वैक्सीन, और विकास प्रोजेक्ट पर पीएम और ममता बनर्जी ने की चर्चा

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के लिए अधिक मात्रा में कोरोना वैक्सीन मांगी। पश्चिम बंगाल का नाम बदले जाने का विषय प्रधानमंत्री के सामने उठाया। साथ ही ममता बनर्जी ने विभिन्न विकास कार्यों एवं टैक्स आदि के विषय भी प्रधानमंत्री के समक्ष रखे। तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के उपरांत ममता बनर्जी पहली बार दिल्ली पहुंची हैं। यहां शाम 4 बजे वह प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री आवास पहुंची और उनकी यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली।

ममता बनर्जी ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री से समय मांगा था। तीसरी बार बंगाल चुनाव में जनता के आशीर्वाद से हमारी सरकार आई है। इसके बाद अब हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ मुलाकात करने के लिए आए हैं। यह एक सामान्य शिष्टाचार मुलाकात थी। यह हमारे संविधान का एक प्रोटोकॉल है।

ममता बनर्जी ने कहा, इस मुलाकात में मैंने प्रधानमंत्री से कोरोना को लेकर चर्चा की। हमने प्रधानमंत्री को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए जो हमें वैक्सीन मिली है उसमें बढ़ोतरी की जानी चाहिए। हमारे राज्य की जनसंख्या के अनुसार अन्य राज्यों के मुकाबले हमें कम वैक्सीन मिली है। अभी हमारे यहां कोरोना पॉजिटिव की दर 1 फीसदी के आसपास है।

ममता बनर्जी ने कहा, हम चाहते हैं कि वैक्सीन सबको मिलनी चाहिए, इसी के बारे में हमारी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई है। हमने प्रधानमंत्री से बंगाल के विभिन्न प्रोजेक्टों के बारे में, टैक्स के बारे में बात की है। साथ ही बंगाल का नाम बदलने को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा हुई। हमने उनसे इस बारे में निवेदन किया है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य का नाम ‘बांग्ला’ रखना चाहती है। ममता बनर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इन सब विषयों को ध्यान से सुना है। विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात के विषय पर ममता बनर्जी ने बोला कि कई राजनीतिक दल एवं राजनीतिक दलों के नेता हमारे पुराने दोस्त हैं, इसलिए हम उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मेरी मुलाकात होनी है। सोनिया गांधी ने मुझे चाय पर बुलाया है। इस मुलाकात के दौरान हम चाय पर चर्चा करेंगे।

ममता बनर्जी ने कहा कि राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए कोरोना वैक्सीन की डबल डोज और आरटी पीसीआर टेस्ट नेगेटिव दोनों होना जरूरी है। हम राष्ट्रपति की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे हालांकि यदि संभव हो सके तो उनसे मुलाकात का निवेदन करेंगे। बुधवार को ममता बनर्जी अपनी ही पार्टी के कई सांसदों से भी मुलाकात करेंगी। इसके अलावा वह कई जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात करेंगी।

सभी विपक्षी दलों को एक साथ लाने के विषय पर ममता बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी देर है लेकिन इसकी प्लानिंग तो पहले से ही करनी पड़ती है। वैसे भी अभी उत्तर प्रदेश में चुनाव है, पंजाब में चुनाव है, त्रिपुरा में चुनाव है। त्रिपुरा में हमारे लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पेगासस फोन टैपिंग मामले में प्रधानमंत्री मोदी को ऑल पार्टी मीटिंग बुलानी चाहिए। हम चाहते हैं कि इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के सुपर विजन में करवाई जाए।

बंगाल में उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम चुनाव आयोग द्वारा किए गए फैसलों को देखेंगे और तय समय में इन चुनाव को लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाइलेक्शन को रोका नहीं जा सकता। जब भी यह चुनाव होंगे उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

सभी राजनीतिक दलों को एक साथ लाने के प्रयास पर ममता बनर्जी ने कहा कि हमें उम्मीद के साथ ही आगे बढ़ना होता है। उन्होंने कहा यदि उम्मीद नहीं रहती है तो जिंदगी बर्बाद हो जाती है।

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

editors

Read Previous

एकता कपूर को मिले पद्मश्री सम्मान ने आलोचकों को दिया करारा जबाव

Read Next

अहिल्याबाई होल्कर के बारे में कहानियां सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं: एताशा सांसगिरि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com