व्हाइट हाउस ने मैक्सिको में ड्रग माफिया मेंचो के खिलाफ कार्रवाई में इंटेलिजेंस समर्थन का किया दावा

वॉशिंगटन । मैक्सिको में बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद देश में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। इस बीच व्हाइट हाउस ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को एल मेंचो के खिलाफ इस बड़े ऑपरेशन में इंटेलिजेंस का समर्थन किया। अमेरिका की मदद की वजह से ही जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) का नेता मेंचो मारा गया।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को जलिस्को, मैक्सिको के टपालपा में एक ऑपरेशन में मदद करने के लिए इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया, जिसमें नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंट्स, जो एक बदनाम ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का नेता था, खत्म हो गया।”

लेविट ने कहा कि ‘एल मेंचो’ मैक्सिको और अमेरिका दोनों के लिए एक ‘टॉप टारगेट’ था, क्योंकि वह अमेरिका में फेंटानिल के सबसे शीर्ष तस्करों में से एक था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सीजेएनजी को एक विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था।

उन्होंने कहा, “इस ऑपरेशन में, कार्टेल के तीन और सदस्य मारे गए, तीन घायल हुए और दो को गिरफ्तार किया गया।”

उन्होंने मैक्सिकन सेना की भी उनके सहयोग और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सराहना की। इससे पहले, अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ ने ऑपरेशन का स्वागत करते हुए कहा कि यह मैक्सिको, अमेरिका और बाकी लैटिन अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा डेवलपमेंट है। बता दें, लैंडौ पहले मैक्सिको के राजदूत रह चुके हैं।

सीजेएनजी ड्रग कार्टेल नेता की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर देश में हिंसा देखने को मिली। कई राज्यों में सड़कें जाम कर दी गईं, गाड़ियां जला दी गईं और हथियारों से लैस झड़पें हुईं, जिनमें तमाउलिपास, मिचोआकन और नायरिट शामिल हैं। इन इलाकों में सीजेएनजी सक्रिय है।

ऑपरेशन के बाद मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा, “सभी राज्यों की सरकारों के साथ पूरा तालमेल है। हमें जानकारी रखनी चाहिए और शांत रहना चाहिए।”

–आईएएनएस

कनाडा के पीएम कार्नी 26 फरवरी को आ रहे भारत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

ओटावा । वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा...

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक किए गए दो हमलों में तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत...

वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

नई दिल्ली । संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष ने दुनिया भर में मानवाधिकार पर हो रहे हमलों को दुखद करार दिया है। उन्होंने सूडान, गाजा और यूक्रेन में जारी संघर्ष, अंतरराष्ट्रीय...

भारत के साथ आयरन डोम तकनीक साझा करेगा इजरायल: महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय विदेश दौरे पर इजरायल जाने वाले हैं। भारत में इजरायल के महावाणिज्यदूत यानिव रेवाच ने पीएम मोदी के इजरायल दौरे को लेकर...

नेपाल के सीमावर्ती इलाके में माहौल अब भी तनावपूर्ण, कर्फ्यू लागू

काठमांडू । नेपाल के दक्षिण-पूर्वी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रौतहट में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद स्थानीय प्रशासन एक्शन में आ...

पाकिस्तान के एक मंत्री को लगता है, ‘इमरान की रिहाई उनके अपने हाथ में’

कराची । पाकिस्तान में इमरान खान की सेहत सियासी संग्राम की वजह बनी हुई है। पक्ष-प्रतिपक्ष एक दूसरे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। अब पीपीपी के वरिष्ठ नेता...

पाकिस्तानी सेना पर लगे बलूचिस्तान में लोगों को गायब करने के आरोप, स्वतंत्र जांच की मांग

क्वेटा । बलूचिस्तान से लगातार लोगों को गायब किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। एक बड़े मानवाधिकार संगठन ने रविवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में...

चीन के प्रतिनिधि ने दोहराया : स्थायी सदस्यता मांगने के लायक नहीं है जापान

बीजिंग । संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 'सुरक्षा परिषद की सीटों के उचित बंटवारे और सदस्यों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे' और सुरक्षा परिषद से जुड़े दूसरे मामलों पर अंतर-सरकारी बातचीत...

दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान: राष्ट्रपति पेजेशकियान

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने शनिवार को कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ न्यूक्लियर बातचीत के बीच दुनिया की ताकतों के दबाव के आगे सिर नहीं...

ब्राजील को भारत से बहुत उम्मीदें, हम साथ मिलकर काम करेंगे तो होंगे मजबूत: लूला

नई दिल्ली । ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा को "भारत से बहुत उम्मीदें हैं," और उन्हें लगता है कि अगर ब्राजील और भारत मिलकर काम करेंगे तो और मजबूत...

टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जैमीसन ग्रीर बोले, ट्रेड पॉलिसी जारी रहेगी

वॉशिंगटन । अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए व्यापक टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है। इस फैसले के बाद अमेरिकी व्यापार...

भारत-ब्राजील के बीच द्विपक्षीय व्यापार पांच सालों में 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा होगा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें ग्लोबल साउथ में दोनों देशों की साझेदारी को...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

वैश्विक स्तर पर ह्यूमन राइट्स खतरे में, जानबूझकर किया जा रहा अपमान: यूएन महासचिव गुटेरेस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com