गोवा के ऊर्जा मंत्री से डिबेट की चुनौती स्वीकार, मैं गोवा जाऊंगा : सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने गोवा के ऊर्जा मंत्री निलेश कैबराल द्वारा बिजली के मुद्दे पर खुली बहस करने की दी गई चुनौती को स्वीकार कर लिया है। अब सत्येंद्र जैन 26 जुलाई को गोवा जाएंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में सरकार बनने पर वहां के निवासियों को 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का वादा किया है। अरविंद केजरीवाल के इस एलान के बाद ही गोवा के ऊर्जा मंत्री ने दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन को 24 घंटे बिजली के मुद्दे पर डिबेट करने की चुनौती दी, जिसे दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने तत्काल स्वीकार किया। साथ ही गोवा जाने की घोषणा भी की।
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की मुफ्त और 24 घंटे बिजली की घोषणा पर आमने-सामने बहस की चुनौती स्वीकार करता हूं। अरविंद केजरीवाल ने गोवा के हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। तब से ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है। निलेश कैबराल ने मुझे केजरीवाल के बिजली मॉडल पर बहस की चुनौती दी है। मैं इस चुनौती को स्वीकार करता हूं।
गौरतलब है कि गोवा के एक टीवी न्यूज चैनल ने मंगलवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल कह रहे हैं, अगर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली के ऊर्जा मंत्री होते, तो आमने-सामने बहस के लिए बैठते, अभी मैं चड्ढा के साथ नहीं बैठना चाहता।
नीलेश कैबराल के इस बयान का दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जवाब दिया है। सत्येंद्र जैन ने कहा, नीलेश कैबराल जी, मैंने सुना है कि आप दिल्ली के ऊर्जा मंत्री के साथ आम आदमी पार्टी की मुफ्त और 24 घंटे बिजली की घोषणा पर बहस करना चाहते हैं। मैं आपकी चुनौती स्वीकार करता हूं। मैं इस रविवार को गोवा में रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि रविवार दोपहर 3 बजे का समय बहस के लिए ठीक रहेगा।इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीलेश कैबराल ने दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन को 26 जुलाई को बहस के लिए आमंत्रित किया है। नीलेश कैबराल के बहस के इस आमंत्रण को सत्येंद्र जैन ने स्वीकार किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी।इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में सरकार बनने पर हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। साथ ही 24 घंटे बिजली देने का भी वादा किया था।
आईएएनएस

ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाकर उस पर अकेले नियंत्रण चाहते हैं : ब्राजील के राष्ट्रपति लूला

ब्रासीलिया । ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नया संयुक्त राष्ट्र बनाना चाहते हैं और उस पर अकेले...

ट्रंप का कनाडा को झटका: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने का न्यौता वापस लिया

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को अपने नए बनाए गए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण वापस ले लिया है। यह कदम...

यूक्रेन ने रूसी बंदरगाह पर ड्रोन से किया हमला, तीन लोगों की मौत

मॉस्को । रूस और यूक्रेन के बीच लगातार हमले जारी हैं। ताजा अपडेट में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि रूस के क्रास्नोडार इलाके में पोर्ट पर यूक्रेन ने हमला किया।...

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।...

अमेरिका साइबर संघर्ष में उलझा, राष्ट्रीय ढांचे पर रियल-टाइम हमलों को लेकर सांसदों की चेतावनी

वाशिंगटन । सीनियर अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि अमेरिका अपने दुश्मनों के साथ एक सक्रिय और लगातार बढ़ते साइबर संघर्ष में उलझा हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि...

ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी; खामेनेई पर हमला पूरे ईरान के खिलाफ युद्ध माना जाएगा

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई पर कोई भी हमला हुआ, तो उसे पूरे ईरानी...

हमास को हर हालत में छोड़ने होंगे हथियार, ट्रंप ने किया टेक्नोक्रेटिक एडमिनिस्ट्रेशन का समर्थन

वॉशिंगटन । गाजा संघर्ष को खत्म करने के लिए पेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के दूसरे चरण का काम शुरू हो गया है। ट्रंप ने कहा कि...

ईरान में नहीं होगी इरफान सुल्तानी को फांसी? सैन्य कार्रवाई के विकल्प पर ट्रंप बोले-क्या करूंगा वो नहीं बताऊंगा

वाशिंगटन । ईरान में खामेनेई सरकार का तख्तापलट को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन को दो सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। ईरान सरकार ने प्रदर्शनों को कुचलने के लिए सरकार...

ट्रंप की ईरान को दो टूक; कूटनीति खत्म, नए टैरिफ लागू और प्रदर्शनकारियों का किया समर्थन

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ईरानी अधिकारियों के साथ होने वाली सभी बैठकों को रद्द कर दिया है, ईरान से...

ईरान पर यूएस की सख्ती से चीन नाराज, 25 फीसदी टैरिफ को भी बताया गलत

बीजिंग । बीजिंग ने ईरान के खिलाफ यूएस के रवैए पर आपत्ति जताई है। वहीं अंधाधुंध टैरिफ लगाए जाने को भी गलत करार दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता...

ईरान में 84 घंटे से ज्यादा समय से फोन संपर्क ठप, मौत का आंकड़ा 500 पार पहुंचा; हजारों लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली । ईरान में दो हफ्ते से ज्यादा समय से लोगों का प्रदर्शन जारी है। खामेनेई सरकार के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरी हुई है। 84 घंटे से ज्यादा...

ट्रंप ने क्यूबा को दिया अल्टीमेटम, कहा ‘बहुत देर होने से पहले डील कर लो’

नई दिल्ली । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैरेबियाई देश क्यूबा को धमकी दी है। अल्टीमेटम के साथ कि अगर अमेरिका संग डील नहीं की तो उसे उसका अंजाम...

editors

Read Previous

कलकत्ता हाईकोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा, मुकुल रॉय की अयोग्यता का मसला सुलझाएं

Read Next

भाजपा विधायक ने आप पार्टी के संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com