तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप, 50 की मौत

अंकारा : सीरिया की सीमा के पास दक्षिण-पूर्वी तुर्की में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्री सुलेमोन सोयलू ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भूकंप का असर लेबनान, सीरिया और साइप्रस में भी महसूस किया गया। बीबीसी के मुताबिक पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भूकंप ने गाजियांटेप, कहारनमारस, हटे, उस्मानिया, आदियामन, मलत्या, सानलिउर्फा, अदाना, दियारबाकिर और किलिस के 10 शहरों को प्रभावित किया।

23 मालट्या प्रांत में 23 मौतें हुईं, जबकि पूर्व में सानलिउर्फा में 17 मौतें दर्ज की गईं।

दियारबाकिर और उस्मानिया में भी लोग हताहत हुए हैं, लेकिन आधिकारिक संख्या का पता नहीं चल सका है।

सोयलू ने कहा, हमने चौथे स्तर का अलर्ट स्थापित किया है। यह एक ऐसा अलार्म है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सहायता शामिल है।

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि कई इमारतें ढह गई हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए बचाव दलों को तैनात किया गया है।

इस बीच सीरियाई राज्य मीडिया ने भी देश में 42 लोगों की मौत की सूचना दी, लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

तुर्की के भूकंप वैज्ञानिकों ने कहा कि 6.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप कुछ ही मिनट बाद इस क्षेत्र में आया।

गौरतलब है कि तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक में स्थित है।

1999 में, देश के उत्तर-पश्चिम में आए एक शक्तिशाली भूकंप में 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

30 अक्टूबर, 2020 को इजमिर शहर में आए 7.0 तीव्रता के भूकंप से 117 लोगों की मौत हो गई।

–आईएएनएस

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

यूएई के पेट्रोलियम सुविधा केंद्र की स्‍थित‍ि संभली, ड्रोन हमले के बाद भड़की थी आग

दुबई । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में पेट्रोलियम सुविधा केंद्र पर ड्रोन हमले के बाद लगी आग को सोमवार को काबू में कर लिया गया है। अधिकारियों ने...

कोलकाता के गोदाम में भीषण आग में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई

कोलकाता । कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर में स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग में मृतकों की संख्या सोमवार को बढ़कर सात हो गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस...

कर्नाटक हादसा: बस से चार जली लाशें बरामद, कुल 5 मौतें

चित्रदुर्ग । कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में गुरुवार को एक कंटेनर ट्रक से टक्कर के बाद आग लगने वाली बस से चार शव बरामद किए गए। पुलिस ने कंटेनर ट्रक...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार की कंटेनर से टक्कर, दो की मौत, एयर बैग भी नहीं बचा पाए जान

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार सुबह घनी धुंध के कारण दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास कंटेनर और कार में टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की...

सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल, गोवा में 25 लोगों की मौत का जवाब कौन देगा?

नई दिल्ली । वंदे मातरम के 150वीं सालगिरह पर सोमवार को लोकसभा में 10 घंटे की चर्चा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा...

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई, एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 10 ठिकानों पर की छापेमारी

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में जांच अब और तीव्र हो गई है। सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में 10...

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा, बाल-बाल बचे यात्री, दिल्ली से वाराणसी जा रही थी बस

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात दिल्ली से वाराणसी जा रही एक डबल डेकर बस अचानक असंतुलित होकर पलट गई। हादसा दनकौर थाना क्षेत्रांतर्गत...

हैदराबाद: आउटर रिंग रोड पर कार में लगी आग, एक शख्स की मौत

हैदराबाद । हैदराबाद में सोमवार सुबह एक कार में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। यह दुर्घटना शहर के बाहरी इलाके शमीरपेट के पास आउटर रिंग रोड पर...

बांग्लादेश में भूकंप से तबाही: शेख हसीना ने जताया दुख, राहत प्रयासों में ढिलाई के लिए यूनुस सरकार को ठहराया जिम्मेदार

ढाका । बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भूकंप से मची तबाही पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को सांत्वना देते...

सऊदी बस हादसा: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख, राहत के लिए बनाया कंट्रोल रूम

हैदराबाद । सऊदी अरब में उमराह के लिए मदीना जा रहे यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें करीब 40 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। जान...

आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने सऊदी बस हादसे पर जताया दुख

अमरावती । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने सऊदी अरब में हुए दुखद बस हादसे पर दुख व्यक्त...

admin

Read Previous

‘हीरामंडी’ का टीजर रिलीज, तवायफों के इर्द-गिर्द पर घूमती है कहानी

Read Next

मेयर चुनाव में देरी : आप ने एलजी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com