देश में 2 विचारधाराओं की लड़ाई, मिलकर भाजपा को हराएंगे : राहुल गांघी

पटना : पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की बैठक में भाग लेने पटना पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई है। कांग्रेस जहां देश जोड़ो की बात करती है, वहीं भाजपा और आरएसएस देश तोड़ने की बात करते हैं। पटना पहुंचने के बाद सीधे कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का डीएनए बिहार में है। उन्होंने बिहार के लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी राज्य में भारत जोड़ो यात्रा पहुंची हो बिहार के रहने वाले लोग साथ चले। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कांग्रेस की विचारधारा को मानते हैं और गहरे तरीके से समझते हैं।

राहुल गांघी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नफरत और हिंसा फैलाने का काम करती है, जबकि कांग्रेस लोगों को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि नफरत को नफरत नहीं बल्कि मुहब्बत ही काट सकती है, यही कारण है कि हम मुहब्बत की बात करते हैं।

उन्होंने जोर देकर दावे के साथ कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष मिलकर भाजपा को हराने जा रही है। उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा के लोगों ने वहां खूब भाषण दिए, कोने-कोने तक गए लेकिन नतीजा दिख गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब साथ खड़ी हो जाती है तो भाजपा भाग जाती है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ भी जीतकर दिखाऐंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों के साथ खड़ी है जबकि भाजपा दो से तीन लोगों को फायदा पहुंचाने का काम करती है।

गांधी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप लोग कांग्रेस के बब्बर शेर हो, जो हमारी विचारधारा को लेकर लड़ते हो।

इससे पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के सदाकत आश्रम पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस के इन दोनों नेताओं के स्वागत के लिए सदाकत आश्रम को सजाया गया था।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

ईरान: खामेनेई के तदफीन की तैयारियां पूरी, पेजेश्कियन ने जनता से कहा- ‘मतभेद भूल हों जनाजे में शामिल’

तेहरान । ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई के तदफीन यानी अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 जुलाई से 9 जुलाई के बीच रस्म अदायगी होगी।...

एमओयू की शर्तें पूरी न होने तक अमेरिका के साथ अंतिम समझौता नहीं करेगा ईरान: स्पीकर कालीबाफ

तेहरान । ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालीबाफ ने अमेरिका के साथ हुए शांति समझौते पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों के...

राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं करेगा ईरान: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

तेहरान । राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर कहा है कि ईरान अपने लोगों के अधिकारों और राष्ट्रीय हितों से किसी भी परिस्थिति में "पीछे नहीं हटेगा।" उन्होंने स्पष्ट...

ईरान के राष्ट्रपति का दावा, ‘कतर में फंसे 6 अरब डॉलर मिलेंगे जल्द’

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। दावा किया कि कतर में फंसी ईरान की 12 अरब डॉलर की राशि में से 6 अरब...

दक्षिण कोरिया ने वायु रक्षा क्षेत्र में चीनी और रूसी सैन्य विमानों की घुसपैठ पर जताया कड़ा विरोध

सोल । दक्षिण कोरिया ने उसके वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (केएडीआईजेड) में चीनी और रूसी सैन्य विमानों के अनधिकृत प्रवेश पर रविवार को चीन और रूस के समक्ष कड़ा विरोध...

नेतन्याहू का बड़ा बयान, दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ को कार्रवाई की पूरी छूट

यरूशलेम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान में तैनात इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) के सैनिकों को अपने खिलाफ या उत्तरी इजरायल के निवासियों...

रूस के भीषण हमलों से दहला यूक्रेन, कीव की ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च में आग, 11 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । रूस ने रविवार की रात 70 मिसाइलों और 611 ड्रोन की मदद से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले क‍िए। इन हमलों में 60 से अधिक मिसाइलें तो राजधानी...

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

नई दिल्ली । अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में हुए जेसीपीओए समझौते से बेहतर डील करने का ऐलान किया। 2015 में ईरान...

बाहरी जोखिमों में कमी आने से भारत वैश्विक झटकों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में है: सीईए नागेश्वरन

नई दिल्ली । भारत का बाहरी क्षेत्र (एक्सटर्नल सेक्टर) पहले की तुलना में काफी अधिक मजबूत हो गया है और देश की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) बुनियाद अब वैश्विक झटकों का...

ट्रंप का दावा: ईरान ने परमाणु समझौते के ढांचे को दी मंजूरी, अमेर‍िका ने रद्द किए हमले

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने ईरान पर होने वाले अमेरिकी हमलों को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि तेहरान के साथ बातचीत...

admin

Read Previous

मोदी ने यूक्रेन व लोकतंत्र पर की अमेरिकी सांसदों से बात

Read Next

20वें भारतीय फिल्म महोत्सव स्टटगार्ट की ‘गुलमोहर’ से होगी शुरूआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com