स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली । फ्रांस और नॉर्वे के बाद एक और यूरोपीय देश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुझाए बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने दावोस में पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा टेक्स्ट के साथ वे इस बोर्ड में शामिल नहीं होंगे।

मंगलवार को ही नॉर्वे ने स्पष्ट कर दिया था कि वह इसका हिस्सा नहीं बनेगा। नॉर्वे के उप विदेश मंत्री एंड्रियास मोट्जफेल्ट क्राविक ने कहा, “देश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित बोर्ड ऑफ पीस में शामिल नहीं होगा। वह ऐसे किसी भी पहल में हिस्सा नहीं ले सकता जो संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों और बुनियाद को कमजोर करता हो।”

क्राविक ने नॉर्वे के अखबार को दिए एक इंटरव्यू में यह बात कही।

इससे पहले फ्रांस ने भी प्रस्ताव ठुकरा दिया था। फ्रांस ने भी कहा कि वो मौजूदा फॉर्मेट में बोर्ड में शामिल नहीं होंगे, जबकि यूनाइटेड किंगडम ने इसकी बनावट पर चिंता जताई है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष, अलेक्जेंडर लुकाशेंको को बोर्ड में पद की पेशकश की गई है।

रॉयटर्स द्वारा देखे गए एक पत्र और ड्राफ्ट चार्टर की कॉपी के अनुसार, इस बोर्ड की अध्यक्षता ट्रंप जीवन भर करेंगे और शुरुआत में गाजा संघर्ष पर ध्यान देगा, और बाद में इसका दायरा बढ़ाकर दूसरे संघर्षों से निपटने की योजना है।

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को विश्व आर्थिक मंच से कहा था कि ये यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) का विकल्प नहीं हो सकता। उनकी इस टिप्पणी से यूरोपीय देशों की उस आशंका को बल मिलता है जिसमें ट्रंप यूएन के समानांतर एक वैश्विक संगठन को खड़ा करने की ख्वाहिश रखते हैं।

जहां एक तरफ नॉर्वे, फ्रांस और स्वीडन ने इनकार कर दिया है, वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के न्योते को स्वीकार कर लिया है। बुधवार को पीएम कार्यालय ने एक्स पर भी बयान जारी किया, जिसमें लिखा है, “प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का न्योता स्वीकार करते हैं और पीस बोर्ड के सदस्य बनेंगे, जिसमें दुनिया के नेता शामिल होंगे।”

यह बोर्ड दुनिया भर में गाजा पट्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की एक पहल है, और इसकी अध्यक्षता ट्रंप जीवन भर करेंगे। इससे पहले इजरायल, पाकिस्तान, और तुर्की जैसे देशों ने इस बोर्ड में शामिल होने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस ने शनिवार को ही कहा था कि गाजा के लिए नए प्रशासनिक बोर्ड की घोषणा अमेरिका ने इजरायल से सलाह किए बिना की है। नेतन्याहू के ऑफिस के अनुसार, विदेश मंत्री गिदोन सार इस मुद्दे को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ उठाएंगे।

हालांकि, यह साफ नहीं किया गया कि इजरायल को बोर्ड के किस हिस्से पर आपत्ति है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य चिंता तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान को शामिल करना है।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने विभिन्न राजनयिकों के हवाले से कहा है कि यह बोर्ड संयुक्त राष्ट्र के काम को नुकसान पहुंचा सकता है। ट्रंप के शांति समझौते के दूसरे चरण के बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने की सहमति अर्जेंटीना, अजरबैजान, बेलारूस, हंगरी, कजाकिस्तान, मोरक्को, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम दे चुके हैं।

दरअसल, गाजा शांति योजना अब अपने दूसरे चरण में पहुंच गई है। ट्रंप ने गाजा के प्रशासन और पुनर्निर्माण के लिए गाजा प्रशासन के लिए राष्ट्रीय समिति (एनसीएजी) के गठन का ऐलान किया है। इस समिति को काम की देखरेख करने और फंड जुटाने का काम सौंपा गया है, और इस मकसद से, ट्रंप ने “बोर्ड ऑफ पीस” बनाया है, जिसकी अध्यक्षता वे खुद करेंगे। इसके अलावा, एक गाजा कार्यकारी बोर्ड भी बनाया गया है।

–आईएएनएस

ओमान के सुल्तान से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची, पुतिन से भी करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची पाकिस्तान के दौरे के बाद ओमान पहुंचे। अराघची ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद...

व्हाइट हाउस के डिनर प्रोग्राम में गोलीबारी से ‘चिंतित’ नहीं थे ट्रंप, एजेंसियों की तुरंत कार्रवाई की प्रशंसा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान गोलीबारी के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब ये घटना हुई, वे चिंतित...

ट्रंप ने की 30 दिनों के भीतर फिर से व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर आयोजित करने की अपील

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर को 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि...

जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, पीएम ताकाइची ने लोगों को अलर्ट रहने की दी चेतावनी

टोक्यो । सोमवार सुबह उत्तरी जापान के एक हिस्से में 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। हालांकि, किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग पर बराक ओबामा बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई शूटिंग के बाद आरोपी को पकड़ा जा चुका है। अमेरिकी एजेंसी मामले की जांच कर रही है और ये पता...

ईरान ने होर्मुज को फिर से खोलने और लड़ाई खत्म करने के लिए अमेरिका को दिया नया प्रस्ताव

वाशिंगटन । ईरान ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने और युद्ध खत्म करने का एक नया प्रस्ताव दिया है। हालांकि इस नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का...

पेजेश्कियन ने दोहराया ‘ईरान दबाव और धमकियों के आगे झुकेगा नहीं’

तेहरान । अस्थाई संघर्ष विराम और कूटनीतिक प्रयासों के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने पर जोर दिया है। इसके साथ ही...

राष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद को 'खतरनाक पेशा' बताते हुए कहा कि वे हिंसा से डरकर पीछे नहीं हटेंगे। यह बयान उस घटना के कुछ...

ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग मामले में नया खुलासा, ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने के इरादे से आया था बंदूकधारी

वाशिंगटन । व्हाइट हाउस के पास स्थित वाशिंगटन हिल्टन होटल में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारी...

फायरिंग वाले वीडियो में जोरदार आवाज के बाद सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी की घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर एक वीडियो साझा...

माली में हुई हिंसक वारदातों से यूएन चीफ बहुत चिंतित: प्रवक्ता

संयुक्त राष्ट्र । यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस माली में घटी हिंसक वारदातों से बहुत चिंतित हैं, और उन्होंने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने...

एनएसए अजीत डोभाल ने यूएई के राष्ट्रपति से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर हुई चर्चा

अबू धाबी । भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। दोनों नेताओं...

admin

Read Previous

वनप्लस इंडिया ने परिचालन बंद करने की रिपोर्ट्स को किया खारिज, सीईओ बोलो- स्थिति सामान्य

Read Next

‘मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं’, अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com