शिवपुरी में सड़क पर निकले मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेने की होड़

शिवपुरी, 4 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश मुसीबत का सबब बन गई है। नदी-नाले उफान पर है और मगरमच्छ सड़कों पर आने लगे है। शिवपुरी जिले में सड़क पर पानी के साथ बहकर आए मगरमच्छ को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ सेल्फी लेने से भी नहीं चूक रहे है। शिवपुरी शहर से लगी नेशनल पार्क की संख्यासागर झील में बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। भारी बारिश के बीच शहर के लगे नालो से यह मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहे हैं जिसके कारण रिहायशी इलाकों में पहुंचे मगरमच्छों को लोग अपने पास उपलब्ध संसाधनों से पकड़ ले रहे हैं। लोग इन्हें पकड़कर खिलौनों की तरह खेल रहे हैं।

शहर के मीट मार्केट, ठंडी सड़क और अन्य स्थानों पर जब मगरमच्छ निकले तो यहां पर लोगों ने इन मगरमच्छ को पकड़ लिया और रस्सी से बांध लिया। फिर तो लोग मगरमच्छ के साथ सेल्फी, वीडियो और फोटो लेते हुए नए-नए नजर आए।

राज्य के ग्वालियर-चंबल इलाके में पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश हुई है। इसके चलते शहरी बस्तियां जलमग्न हो गई है तो वहीं ग्रामीण इलाकों का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है और गांव पानी से घिर गए है। इतना ही नहीं शिवपुरी में पोहरी के गांव के अलावा नरवर और करेरा में भी बाढ़ की स्थिति बनी और कई लोग जलभराव में फंस गए। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम ने सक्रिय होकर लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया और लोगों को बाढ़ से निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। दिन भर राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा और सैकड़ों ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

नरवर के नवोदय विद्यालय में जलभराव होने से 25 से अधिक लोग फंस गए थे। वहाँ पहुंचकर तत्काल टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को सुरक्षित निकाला। नरवर में 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नाव के माध्यम से और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोगों को सुरक्षित निकाला। इसके अलावा कुछ जगह गंभीर स्थिति बनी जहां एनडीआरएफ की टीम और हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। बैराड़, करैरा और नरवर के कई गांव में हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को निकाला गया। बिची गांव ने पेड़ पर फसे तीन आदिवासी युवकों को सुरक्षित निकाला गया।

–आईएएनएस

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पहलगाम की बैसरन घाटी के पास हैं ये तीन शानदार स्पॉट्स, एलओसी के बहुत करीब, सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील

नई दिल्ली । 22 अप्रैल 2025 का दिन भारत और खासकर कश्मीर के लिए दिल दहला देने वाला था क्योंकि पहलगाम की बैसरन घाटी में अपने परिवार और दोस्तों के...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

सीजे रॉय सुसाइड केस में एसआईटी का खुलासा, आईटी रेड के दौरान डिप्रेशन बनी मौत की वजह

बेंगलुरु । कर्नाटक के चर्चित उद्योगपति और कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक-चेयरमैन सीजे रॉय की आत्महत्या मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच पूरी कर ली है। जांच में निष्कर्ष...

लंदन हाईकोर्ट से भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज

नई दिल्ली/लंदन । भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब लंदन स्थित हाईकोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उनके प्रत्यर्पण आदेश के खिलाफ...

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल ने पार किया 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल जगत में एक और अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 3 करोड़ (30 मिलियन) सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने...

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

नयी दिल्ली इस बार विश्व पुस्तक मेले में प्रवेश निःशुल्क होने से बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने आज 9 दिवसीय मेले के समापन पर...

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके में स्थित पांच सितारा होटल ली मेरिडियन में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लाजपत नगर निवासी 50...

बेटे तारिक रहमान ने खालिदा जिया को दी श्रद्धांजलि, बोले, ‘वो थीं प्यार करने वाली मां, जिन्होंने पूरी जिंदगी की बांग्लादेश के नाम ‘

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने मंगलवार को अपनी मां, बीएनपी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को भावुक श्रद्धांजलि दी और उन्हें एक...

पायलट नमन स्याल के सर्वोच्च बलिदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा : भारतीय वायुसेना

नई दिल्ली । दुबई एयर शो 2025 में तेजस विमान हादसे में शहीद हुए फाइटर पायलट नमन स्याल के पार्थिव शरीर को रविवार को स्वदेश लाया गया। भारतीय वायुसेना के...

editors

Read Previous

दंपति ने राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश की, पकड़े गए

Read Next

हथियार मामले में कोर्ट में पेश होंगे राजद विधायक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com