बक्सवाहा के जंगल को बचाने के लिए लामबंदी तेज


भोपाल: | मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के बक्सवाहा के जंगलों को बचाने की लामबंदी तेज हो गई है। देश के भर के तमाम पर्यावरण प्रेमी अगले माह तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘अगस्त पर्यावरण क्रांति’ का आयोजन करने पर विचार कर रहे हैं।

बक्सवाहा के जंगल में हीरा के खनन का काम एक निजी कंपनी के हाथों में सौपा जा रहा है। इसके खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है, विरोध तेज हो रहा है तो मामला न्यायालय तक पहुंच चुका है। अब लोग जंगल को बचाने के लिए एकजुटता दिखाने की कोशिश में लग गए हैं।

बकसवाहा जंगल बचाओ अभियान से नाता रखने वाले झारखण्ड के कमलेश सिंह और बिहार से डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने जंगलों का जायजा लिया। जंगल को बचाने के लिए देशभर के पर्यावरण प्रेमी इसी माह बक्सवाहा में जुटने वाले थे, मगर स्थानीय लोगों के परामर्श पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में सात से नौ अगस्त तक आयोजित करने पर मंथन हो रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘पर्यावरण अगस्त क्रांति’ के बैनर तले होगा।

पर्यावरण अगस्त क्रांति मे मध्यप्रदेश सहित बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, उड़ीसा, छतीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों के पर्यावरण संरक्षकों सहित 170 से अधिक संस्थाओं का बक्सवाहा जंगल बचाने के लिए आना तय हुआ है।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिन सात अगस्त को स्थानीय एवं आगन्तुक पर्यावरण प्रेमियों के साथ सामूहिक बैठक कर सभी का मंतव्य और भविष्य के लिए देश के सभी जंगलों के संरक्षण सहित, पर्यावरण के अन्य गम्भीर विषयों की चर्चा की जाएगी, आठ अगस्त को बक्सवाहा जंगल जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, तीसरे एवं अंतिम दिन आठ अगस्त को पोस्ट कार्ड अभियान, जागरूकता अभियान, ज्ञापन सहित मानव श्रंखला बनाई जाएगी।

छतरपुर जिले के बक्सवाहा में हीरो का भंडार है और यहां लगभग 3.42 करोड़ कैरेट हीरे दबे हो सकते हैं। इसकी कीमत कई हजार करोड़ आंकी गई है। जिस निजी कंपनी ने हीरे खनन का काम लेने में दिलचस्पी दिखाई है, वह इस इलाके की लगभग 382 हेक्टेयर जमीन की मांग कर रही है। ऐसा अगर होता है तो इस इलाके के लगभग सवा दो लाख वृक्षों पर असर पड़ेगा।

–आईएएनएस

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

एनसीआर में 8 अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

नोएडा । एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण क्षेत्र में लगातार बादल छाए हुए...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

एक बार फिर बदलेगा एनसीआर का मौसम, बारिश-आंधी से गिरेगा तापमान, हवा हुई साफ

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 जनवरी और 1 फरवरी को...

वायु प्रदूषण रोकने के लिए कोलकाता के मेयर ने पुलिस को दिए सक्रिय रहने के निर्देश

कोलकाता । कोलकाता हाईकोर्ट ने बढ़ते वायु प्रदूषण पर संज्ञान लिया है, जिसके बाद कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने शहर के सभी पुलिस स्टेशनों और ट्रैफिक चौकियों को एयर...

चेन्नई में वायु गुणवत्ता की जांच के लिए 100 डिजिटल सेंसर बोर्ड लगाए जाएंगे

चेन्नई । वायु प्रदूषण के प्रतिकूल प्रभाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम ने शहर भर में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए उन्नत तकनीक...

एनसीआर में वायु प्रदूषण पर हाई-लेवल बैठक: भूपेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार के एक्शन प्लान की समीक्षा की

नई दिल्ली । पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार की कार्ययोजना...

पश्चिम बंगाल में कड़ाके की ठंड जारी, कोलकाता समेत कई जिलों में गिरा तापमान

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी ठंड शनिवार को और बढ़ गई है। कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान और नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ...

दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा मुहैया कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता: प्रवीण खंडेलवाल

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली की भाजपा सरकार विपक्ष के सवालों में घिर गई है। विपक्ष का दावा है कि सरकार प्रदूषण के रोकथाम के लिए...

मौसम: उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ घने कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में लगातार दूसरे दिन की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। इससे जनजीवन पर असर दिखाई पड़ने लगा है।...

दिल्ली में एक्यूआई 450 के पार, एनसीआर में जीआरएपी-4 इमरजेंसी पाबंदियां लागू

नई दिल्ली । ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (जीआरएपी) स्टेज 4 के तहत सख्त प्रदूषण नियमों के लागू होने के बाद, रविवार को दिल्ली भर में इमरजेंसी पाबंदियां लगा दी गईं...

admin

Read Previous

‘अपने सपनों को पंख दो’, रविवार को श्रीनगर में वायुसेना का एयर शो

Read Next

पूरे विश्व में कोरोना के मामले 19 करोड़ से ज्यादा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com