बक्सवाहा के जंगल की खातिर 20 राज्यों के पर्यावरण प्रेमी जुटेंगे

भोपाल:मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के बक्सवाहा के जंगलों में हीरे का भंडार होने के कारण लगभग ढाई लाख पेड़ काटे जाने की आशंकाओं के चलते देश भर के पर्यावरण प्रेमी लामबंद होते जा रहे हैं। इसी क्रम में लगभग 20 राज्यों के लोग जबलपुर में जुटने वाले हैं, जो मंथन करेंगे और आगे की रणनीति को अंतिम रुप देंगे। बुंदेलखंड सूखा, गरीबी, पलायन, बेरोजगारी के कारण पहचाना जाता है, मगर पिछले दिनों से यह इलाका बक्सवाहा के जंगलों के कारण चचार्ओं में है, क्योंकि यहां के जंगल में 34.2 करोड़ कैरेट हीरे मिलने का अनुमान है और इस इलाके को खनन के लिए एक निजी कंपनी को दिया जाने वाला है। जो क्षेत्र निजी कंपनी को दिया जाना है वह लगभग 382 हेक्टेयर है।

कोरोना महामारी ने सभी को पेड़ और ऑक्सीजन की महत्ता बता दी है, यही कारण है कि जंगल को बचाने और पेड़ों की रक्षा की पैरवी के साथ वृक्षारोपण की बयार से आई हुई है। कहा जा रहा है कि बक्सवाहा के जंगल में 2,15,875 पेड़ हैं। इस उत्खनन को करने के लिए सागौन, केन, बेहड़ा, बरगद, जम्मू, तेंदु, अर्जुन, और अन्य औषधीय पेड़ों सहित जंगल के प्राकृतिक संसाधनों को खत्म करना होगा। इसके साथ ही वन्य जीव, पशु – पक्षी के साथ 22 हजार वर्ष पुरानी शैलचित्र का अस्तित्व भी खतरे में है।

बक्सवाहा के जंगल को बचाने के लिए देशव्यापी आंदोलन चल रहे हैं। झारखंड के उद्धोश फाउंडेशन के अध्यक्ष कमलेश सिंह ने बताया है कि पिछले दिनों पर्यावरण संरक्षकों के एक समूह ने बक्सवाहा जंगल के निरीक्षण कर धरातल की सच्चाई को जाना और तीन दिवसीय यात्रा की घोषणा की गई, जिसमें देश के करीब 20 राज्यों से पर्यावरण योद्धा नर्मदा बचाओ अभियान के समर्थ गुरु भैया जी सरकार के संरक्षण में जबलपुर में जुटेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी पर्यावरण योद्धा एक अगस्त को जबलपुर में जुटेंगे और दो अगस्त को बक्सवाहा जंगल का भ्रमण का भ्रमण करेंगे और वहीं पर बैठक होगी, फिर तीन अगस्त को जबलपुर में ही विशाल पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला होगी। इसमें देश के कई बड़े पर्यावरण विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए : अमरिंदर

Read Next

सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में केन्याई नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com