सीबीआई ने धोखाधड़ी के मामले में केन्याई नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)| सीबीआई ने गुरुवार को एक भारतीय मूल के केन्याई नागरिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की, जिसने पिछले साल धोखाधड़ी कर अदालत का आदेश अपने पक्ष में हासिल कर लिया और अपने 11 वर्षीय बेटे को साथ रखने का हकदार बन गया। 7 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद संघीय जांच एजेंसी ने अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत ने सीबीआई को बच्चा उसकी मां को सौंपने का निर्देश दिया है।

प्रथम सूचना रिपोर्ट के अनुसार, पेरी कंसाग्रा ने फर्जी कागजात के आधार पर साकेत कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की थी, जिस पर आए फैसले में उन्हें बेटे आदित्य को साथ रखने की अनुमति दी गई। बाद में बच्चे की मां स्मृति मदन कंसाग्रा ने फैसले को चुनौती दी थी।

पेरी कंसाग्रा पारिवारिक अदालत, दिल्ली उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद धोखाधड़ी से ‘मिरर ऑर्डर’ हासिल करने में सक्षम हो गया था।

प्राथमिकी में कहा गया है कि पेरी ने ‘धोखाधड़ी के इरादे’ से भारतीय अदालत का दरवाजा खटखटाया। सीबीआई ने कहा कि प्रथम दृष्टया आरोपी ने अपहरण, झूठा हलफनामा देने और झूठी घोषणा या उपक्रम करने के अपराध किए हैं और उस पर आईपीसी की धारा 181,193,363 और 365 के तहत आरोप लगाया है। शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह सच है कि बच्चा अब केन्या में है। लेकिन इस अदालत से धोखाधड़ी से प्राप्त आदेशों के आधार पर ही उसे केन्या ले जाया गया।

विदेश मंत्रालय में सचिव और केन्या में भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि बच्चे की कस्टडी हासिल करने के लिए स्मृति को हर संभव सहायता और साजो-सामान मुहैया कराया जाए।

पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने 11 वर्षीय बच्चे को साथ रखने की अनुमति केन्या में रहने वाले उसके पिता को दी थी। शीर्ष अदालत को बताया गया कि 21 मई को केन्याई उच्च न्यायालय ने उसके द्वारा पारित आदेश को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।

पिछले साल दिसंबर में शीर्ष अदालत को सूचित किया गया था कि 9 नवंबर को केन्याई अदालत ने अपना फैसला दर्ज किया था। बच्चे की मां ने यह कहते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था कि भारत और केन्या पारस्परिक देश नहीं हैं, इसलिए केन्या के पारस्परिक प्रवर्तन अधिनियम उस पर लागू नहीं होंगे। हालांकि, उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

उसने सीबीआई जांच की मांग को लेकर फिर से शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। मां की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सोनिया माथुर पेश हुईं।

गुरुवार को शीर्ष अदालत ने पिछले साल अक्टूबर और दिसंबर में पारित अपने फैसलों को वापस ले लिया और फैसला सुनाया कि पेरी का बच्चे को अपने साथ रखना अवैध है।

शीर्ष अदालत ने कहा, “पेरी को नोटिस जारी करें कि 16 नवंबर, 2021 को इस अदालत को कागजात वापस करने के दिए गए आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जाए। रजिस्ट्री को निर्देश दिया जाता है कि वह एक स्वत: संज्ञान अवमानना मामला दर्ज करे और उसी के अनुसार आगे बढ़े।

–आईएएनएस

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इजरायल-लेबनान सीजफायर का किया स्वागत

बेरूत । इजरायल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच 10 दिनों का युद्धविराम लागू हो...

होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए मैक्रों और स्टार्मर करेंगे ग्लोबल मीटिंग की मेजबानी, लगभग 40 देशों के नेता होंगे शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों के ट्रांजिट को लेकर काफी मुश्किलें आ रही है। एक तरफ ईरान होर्मुज पर...

होर्मुज स्ट्रेट खुला, ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । मिडिल ईस्ट में युद्धविराम के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को वाणिज्यिक जहाजों के लिए “पूरी तरह खुला” घोषित किया गया है। हालांकि, अमेरिका ने संकेत दिया है कि...

अमेरिका ने ईरान वार्ता में प्रगति के दिए संकेत, कहा-समझौते की संभावनाओं को लेकर हैं आश्वस्त

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने कहा है कि ईरान के साथ बातचीत “सार्थक और जारी” है। हालांकि होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर जारी तनाव अब भी वार्ता की गति और परिणाम...

ईरान की कमर तोड़ने के लिए अमेरिका ने तेल व्यापार से जुड़े देशों को दी सेकेंडरी बैन की चेतावनी

वॉशिंगटन । पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता विफल होने के बाद अमेरिकी सरकार अब तेहरान को घेरने के लिए दूसरा तरीका अपना रही है। अमेरिका का कहना है कि ईरान...

ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

वॉशिंगटन । अमेरिका ने एक बार फिर से साफ किया है कि इजरायल और लेबनान के बीच संभावित सीजफायर ईरान के साथ उसकी बातचीत का हिस्सा नहीं है। अमेरिका के...

editors

Read Previous

बक्सवाहा के जंगल की खातिर 20 राज्यों के पर्यावरण प्रेमी जुटेंगे

Read Next

प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने पर अंतिम फैसला करेंगी सोनिया गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com