टाइगर 3 के ट्रेलर को मिले प्‍यार से खुश हैं अभिनेता सलमान खान

मुंबई । ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें अपने करियर में ऐसी फिल्में मिलीं जिन्होंने उन्हें बहुत प्यार दिया।

सलमान ने कहा कि मुझे लगता है कि टाइगर 3 के ट्रेलर की प्रतिक्रिया के रूप में आज हम जो देख रहे हैं वह बिल्कुल असाधारण है। मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मुझे अपने करियर में ऐसी फिल्में मिलीं, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के बाद इतनी सराहना पाना और इतना उन्माद देखना वाकई खास एहसास है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि हमारा ट्रेलर हिट हुआ है और लोग सिनेमाघरों में टाइगर 3 देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। कैटरीना और मुझे जोया और टाइगर के रूप में वापस देखने पर लोगों ने जिस तरह से प्रतिक्रिया दी है, उससे मैं भी वास्तव में प्रभावित हूं।

अभिनेता ने आगे कहा कि मुझे पता है कि ये दोनों सुपर-एजेंट दर्शकों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं और मुझे खुशी है कि हम टाइगर 3 के ट्रेलर के साथ उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। मुझे लगता है कि लोग हम दोनों को देखकर बहुत खुश होंगेे।

सलमान की सह-कलाकार कैटरीना कैफ भी ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया से खुश हैं।

कैटरीना ने कहा कि टाइगर 3 के ट्रेलर को जो प्रतिक्रिया मिली है, उसे देखना अविश्वसनीय है, इतना प्यार मिलना अभूतपूर्व है क्योंकि पूरी टीम ने टाइगर 3 को एक एक्शन तमाशा बनाने के लिए अपना सब कुछ दे दिया है।

अभिेनेत्री ने कहा कि यह टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और मैं टाइगर 3 से लोगों की भारी उम्मीदों से अच्छी तरह वाकिफ हूं। मुझे खुशी है कि ट्रेलर को प्यार मिल रहा है और यह रिलीज होने तक टाइगर 3 अभियान के लिए शानदार ढंग से माहौल तैयार करता है।

उन्होंने आगे कहा कि टाइगर और जोया एक ही पहेली के दो टुकड़े हैं। जब वे एक इकाई के रूप में एक साथ काम करते हैं तो वे करिश्माई और साहसी होते हैं और मैं यह देखकर रोमांचित हूं कि लोग इन दोनों जासूसों को वापस एक्शन में देखकर कितने उत्साहित हैं। अगर लोगों ने ट्रेलर को इतना पसंद किया है, तो मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि फिल्म में जो दिखाया गया है, उससे वे दंग रह जाएंगे।

मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, टाइगर 3 इस दिवाली, 12 नवंबर को हिंदी,तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है।

— आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सीएम धामी सख्त, 9 दिनों में 3 हुए सील

Read Next

कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन ने कहा, फिल्‍म देखने के लिए वह कॉलेज बंक करते थे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com