ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली का हुआ तलाक, आठ साल तक चला कानूनी विवाद

लॉस एंजिलिस । हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली आठ साल की कानूनी लड़ाई के बाद तलाक ले रहे हैं। दोनों ने तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया।

‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार हॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपनी शर्तों को अंतिम रूप देते हुए 30 दिसंबर को अलग होने के शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए।

अभिनेत्री के वकील जेम्स साइमन ने कहा, “आठ साल से अधिक समय पहले, एंजेलिना ने मिस्टर पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। जोली ने 19 सितंबर 2016 को पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने और बच्चों ने मिस्टर पिट के साथ साझा की गई सभी संपत्तियों को छोड़ दिया है। उनका फोकस अब परिवार और पीस पर है।”

उन्होंने आगे बताया, “यह आठ साल पहले शुरू हुई एक लंबी प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है। सच कहूं तो, एंजेलिना थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब राहत है कि यह खत्म हुआ।

‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के कलाकारों ने 10 से 15 दिन की जूरी सुनवाई का अनुरोध किया है जिसमें वो समझौते को लेकर किसी भी तरह की दुविधा को दूर करेंगे।

‘वैरायटी’ के अनुसार दोनों के बीच का विवाद 2016 में सुर्खियों में आया था, जब एक निजी विमान में कथित तौर पर शारीरिक झड़प हुई, जहां पिट ने अपने एक बच्चे का कथित तौर पर “गला दबा दिया” और दूसरे के “मुंह पर मारा था।” इस खबर को सबसे पहले ‘पीपल’ पत्रिका ने रिपोर्ट किया था।

यह भी दावा किया गया था कि उन्होंने जोली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

इस घटना के बाद से पिट के खिलाफ एक शिकायत फाइल की गई थी। इसके बाद दोनों के बीच का विवाद गहराता गया।

हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में कहा कि उनके लिए मातृत्व के अलावा “कुछ भी मायने नहीं रखता” क्योंकि वह अपने छह बच्चों मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और 16 वर्षीय जुड़वां बच्चों नॉक्स और विवियन के प्रति समर्पित हैं।

अभिनेत्री ने कहा था, “मातृत्व, मेरी खुशी है। आप मुझसे बाकी सब कुछ छीन सकते हैं… मेरे लिए बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता।”

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

शाहिद की पत्नी मीरा 2025 में ‘उड़ान भरने को तैयार’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com