अभिनेता राहुल रॉय की फिल्म ‘एलएसी’ का नाम बदला गया

मुंबई:फिल्म ‘आशिकी’ के अभिनेता राहुल रॉय की ‘एलएसी’ फिल्म का नाम बदलकर ‘सरजमीं ए हिंदुस्तान’ कर दिया गया है। खराब मौसम के कारण करगिल में फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था और अस्पताल में उनका कई महीनों तक इलाज भी चला था। फिल्म में टीवी अभिनेता निशांत मलखानी भी हैं। फिल्म के टाइटल को बदलने के कारण के बारे में बात करते हुए निर्माता चित्रा वी. शर्मा ने कहा कि शुरुआत से हमने सरजमीं ए हिंदुस्तान को फिल्म के वैकल्पिक टाइटल के रूप में पंजीकृत किया था। फिल्म के थीम गीत का भी यही नाम है। स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान हमने महसूस किया कि यह ‘एलएसी’ की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली टाइटल था, क्योंकि यह वास्तव में फिल्म के सार को दर्शाता है।

चित्रा ने कहा कि इसी तरह हम फिल्म के टाइटल को ‘सरजमीं-ए-हिंदुस्तान’ में बदलने के फैसले पर पहुंचे। जिसका अर्थ है ‘भारत की भूमि’ जो यह दर्शाता है कि हमारे सैनिक भारत की भूमि के एक-एक इंच को दुश्मन ताकतों से बचाने के लिए कुछ भी करेंगे, भले ही इसके लिए उन्हें अपने जान ही क्यों न देनी पड़े।

फिल्म की कास्टिंग के बारे में बात करते हुए, चित्रा ने कहा कि फिल्म में हम चार मेन कैरेक्टर को दिखाया गया है, जिसमें कर्नल रैंक से लेकर मेजर और सिपाही तक शामिल हैं। इसलिए हमें विभिन्न आयु वर्ग के आर्टिस्ट की जरूरत थी जो विभिन्न रैंकों के अभिनय कर सकें। साथ ही, हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि आर्टिस्ट की जनता के मन में एक ताजा और पॉजिटिव इमेज हो, जो विवादों से मुक्त हो। इस तरह हमने इस कास्ट को इस्तेमाल करने का फैसला किया, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक-दूसरे के साथ कमाल की थी।

डॉक्टर से वीएफएक्स हेड बने फिल्म निर्माता नितिन कुमार गुप्ता ने फिल्म का निर्देशन किया है और चित्रा को लगता है कि उन्होंने फिल्म के साथ न्याय किया है।

चित्रा ने आगे कहा, “मेरी राय में एकमात्र व्यक्ति जो इस फिल्म को कर सकता था, वह नितिन हैं। बर्फ, बर्फीली नदियों, ठंडी हवाओं, जोखिम भरे पुलों और चट्टानों जैसी अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में हमारी सीमाओं पर निहत्थे युद्ध के बारे में एक कहानी बनाना उनका विजन था। उन्होंने कारगिल में स्थान पर फिल्मांकन पर जोर दिया और उन्होंने पूरी फिल्म में आर्टिस्ट और क्रूटीम को प्रेरित किया।”

फिल्म की रिलीज को लेकर उन्होंने कहा, “हम फिल्म को कदम दर कदम आगे ले जा रहे हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक नहीं है, बल्कि फिल्म को अधिक से अधिक लोगों को दिखाना है, ताकि लोग हमारे देश, हमारे सीमा सैनिकों की बहादुरी और बलिदान की सराहना कर सकें और उन्हें समय आने पर अपने देश के लिए लड़ने के लिए प्रेरित कर सकें।”

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत दम घुटाने से हुई

Read Next

दिवालिया नहीं हुआ ट्विटर, लेकिन सुरक्षित भी नहीं : मस्क

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com