हर्षवर्धन राणे ने दिखाई शूटिंग सेट की झलक, बोले- ‘मेरी अब तक की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट’

मुंबई । अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग रोमांटिक मूवी ‘दीवानियत’ (अस्थाई) की शूटिंग में व्यस्त हैं और पल-पल की अपडेट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि अपकमिंग फिल्म उनकी अब तक की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट में से एक है। हालांकि, अभी तक उन्हें टाइटल नहीं मिला है।

शूटिंग के 10वें दिन से जुड़ी तस्वीरों को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने कैप्शन में लिखा, “ मेरी अब तक की सबसे मजबूत स्क्रिप्ट, जिसे मुश्ताक शेख ने लिखा है और निर्देशक मिलाप जावेरी एक ऐसे निर्देशक हैं, जो इस शानदार कहानी को बताने के लिए बेताब हैं। सोनम बाजवा ईमानदार और कमाल की अभिनेत्री हैं। एक निर्माता के रूप में अंशुल शानदार हैं।“

पोस्ट में अपनी व्यथा को मजाकिया अंदाज में व्यक्त करते हुए राणे ने लिखा, “बस ‘दीवानियत’ का टाइटल नहीं मिला, किसी और के पास है। लेकिन आप और भगवान इस ड्रीम टीम के लिए हैं। डे 10 शूट।“

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने शूटिंग सेट से जुड़ा एक किस्सा हाल ही में शेयर किया। राणे ने बताया कि गार्ड ने उनकी इनोवा गाड़ी को शूटिंग सेट पर जाने से रोक दिया था, जिस वजह से उन्होंने एंट्री के लिए नया तरीका खोज निकाला। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हर्षवर्धन राणे ने न केवल फिल्म से जुड़े किस्से को शेयर किया, बल्कि यह भी बताया कि उनकी फिल्म का नाम बदलकर दूसरा रखा जाएगा।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पिछले 3 दिन ‘दीवानियत’ (जिसका नाम बदला जा रहा है) के बेहद महत्वपूर्ण सीन्स को फिल्माने में बीत गए। शूट के दौरान मैंने इन 3 दिनों में अंशुल गर्ग को ईमानदार, सक्रिय और प्रतिबद्ध निर्माता के रूप में काम करते देखा है। सेट पर हर रोज मैं उन्हें अपना बेस्ट देते हुए देखता हूं ताकि यह शानदार, रोमांटिक फिल्म बन सके।“

फिल्म निर्माता की तारीफ के बाद अभिनेता ने उस किस्से का भी जिक्र किया, जो उनके साथ हाल ही में फिल्म के सेट पर घटा। राणे ने आगे लिखा, “ कल मुंबई में शूट से मेरी सिर्फ एक शिकायत है कि सेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड को पता नहीं था कि मैं अंदर हूं, इसलिए उसने मेरी इनोवा को शूट कंपाउंड में जाने नहीं दिया।“

अभिनेता ने आगे बताया कि गार्ड ने उनके साथ क्या किया?, उन्होंने बताया, “उसने कहा “पार्किंग बाहर करो” फिर मुझे बाहर झांककर मुस्कुराना पड़ा और गार्ड झेंप गया, फिर पूरे दिन मैं उस गार्ड को उस बात के लिया चिढ़ाता और मजे लेता रहा। खास बात है कि अंशुल और सह निर्माता राघव शर्मा इस मजेदार घटना से अनजान थे।“

हर्षवर्धन राणे ने बताया कि घटना से उन्हें क्या शिक्षा मिली। अभिनेता ने बताया, “कहानी का नैतिक पाठ यह है कि मैं अब से सेट पर मैं अपना सिर गाड़ी से बाहर निकालकर ही एंट्री करूंगा।“

निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए देवेन भारती, विवेक फनसालकर की जगह लेंगे

Read Next

मिस्र के राजदूत गलाल ने पहलगाम आतंकी हमले को बताया जघन्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com