सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना लकी, ‘मिसेज’ के लिए भी मिला अवॉर्ड

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना लकी साबित हो रहा है। इस महीने उन्हें एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग अवॉर्ड से नवाजा गया है।

अभिनेत्री को भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सान्या ने खुशी जाहिर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

सान्या मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार के साथ फोटो पोस्ट की। अभिनेत्री हाथ में आईटीए की ट्रॉफी और चेहरे पर स्माइल लिए दिख रही हैं। यह अवॉर्ड उन्हें ओटीटी फिल्म ‘मिसेज’ के लिए मिला। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”दिल कृतज्ञता से भरा है। इस सम्मान के लिए धन्यवाद, ‘मिसेज’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस।”

इस फिल्म में सान्या ने ऋचा नाम के गृहिणी का रोल प्ले किया है। उनके साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी नजर आए थे।

फिल्म से हर महिला ने कनेक्ट किया है। फिल्म गृहिणी की रोजमर्रा के काम और परेशानियों को दिखाती है कि कैसे पढ़ी-लिखी होने और पूरी मेहनत के बाद भी वे ससुराल वालों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पातीं।

फिल्म में बहुत छोटे-छोटे पहलुओं पर गौर किया गया है, जैसे सिलबट्टे की चटनी ज्यादा अच्छी होती है, आलू ज्यादा उबल गए हैं, या खाने में नमक कम है। इन चीजों से हर महिला को कभी न कभी दो-चार होना पड़ता है। फिल्म में परिवार, रिश्ते और परंपरा की दौड़ में महसूस होने वाली घुटन को अच्छे से पर्दे पर उतारा गया है।

दो दिन पहले ही इसी फिल्म के लिए सान्या को फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड में भी उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ही अवॉर्ड मिला। उन्होंने खुशी जाहिर कर लिखा था, “रिचू, तुम कितनी कमाल की लड़की हो, मेरी जिंदगी में आने और मुझे इतना कुछ सिखाने के लिए थैंक यू। ‘मिसेज’ मेरे लिए बहुत खास है और यह अवॉर्ड मेरी टीम और मेरी शानदार कास्ट और क्रू के लिए है, जिन्होंने रिचा को जिंदा करने में मेरी मदद की।”

बता दें कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी फाइव पर रिलीज की गई थी और रेटिंग के मामले में दर्शकों ने ढेर सारा प्यार लुटाया था। यह फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ की रीमेक है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली पहुंचे, एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Read Next

बीएसई ने निवेशकों को फर्जी निवेश सलाह से बचने की चेतावनी दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com