शब्दोत्सव 2026 : ‘धुरंधर’ ने बदला बॉलीवुड का इकोसिस्टम, बेहतरीन सिनेमा पर बोले आदित्य राज कौल

नई दिल्ली । दिल्ली में हो रहे शब्दोत्सव 2026 में कई अहम मुद्दों पर गहन चर्चा हो रही है और इसी कड़ी में ‘सिनेमा और हिंदू’ विषय पर एनटीडीवी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आदित्य राज कौल ने खुलकर बात की।

आदित्य राज कौल अपनी रिसर्च और सटीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं और फिल्म ‘धुरंधर’ से भी उनका कनेक्शन है। ‘धुरंधर’ आदित्य राज कौल द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित है और उन्होंने आदित्य धर के साथ मिलकर फिल्म के लिए रिसर्च भी की थी।

शब्दोत्सव 2026 में ‘सिनेमा और हिंदू’ विषय और ‘धुंरधर’ जैसी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्मों की बात करते हुए आदित्य ने कहा, “मैंने तीन साल पहले एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जो जहूर मिस्त्री पर बनी थी। डॉक्यूमेंट्री में एक अज्ञात गनमैन था, जिसने जहूर मिस्त्री को मारा था। डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद आदित्य ने मुझे फोन किया था कि इसपर तो फिल्म बननी चाहिए।”

कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद और उस पर बनी फिल्मों के बारे में आदित्य ने कहा कि भारतीय सिनेमा में जितनी भी फिल्में बनी हैं, उन्हें बैलेंस करके दिखाया गया है। मैं खुद कश्मीर से हूं और मैंने आतंकवाद को झेला है, तो मैं बता सकता हूं कि पिछली फिल्मों में आतंकवाद को सही तरीके से नहीं दिखाया गया। तीन दशकों से पाकिस्तान कश्मीर में आतंकवाद फैला रहा है, इस पॉइंट ऑफ व्यू को भी नहीं दिखाया गया। हालांकि अब सिनेमा में थोड़ा बदलाव देखा गया है। आदित्य की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ भी आई थी, जो ओरिजिनल कंटेंट पर बनी थी।

उन्होंने आगे कहा कि जब कश्मीर में आतंकवाद पर ‘हैदर’ जैसी फिल्म आती है, तो सब तारीफ करते हैं, लेकिन जब ‘कश्मीर फाइल्स’ आती है, तो हर कोई फिल्म की आलोचना करता है, ये कहकर कि फिल्म पक्षपाती है और इसमें गलत बात दिखाई जा रही है। फिल्म पर सरकार के पक्ष में होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन ‘धुंरधर’ जैसी फिल्में अब उस पहलू को दिखा रही हैं, जिसमें ओरिजिनल कंटेंट है और दर्शकों को ये पसंद भी आ रहा है। ये फिल्म नए फिल्ममेकर्स को प्रेरणा देगी और हिंदी सिनेमा को भी संदेश देती है कि सच्ची कहानियां बतानी ही पड़ेंगी।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बढ़त, रोजगार और आय में होगा इजाफा: अजय एस श्रीराम

Read Next

बॉर्डर-2 : वरुण धवन ने बिना नाम लिए दी पाकिस्तान और बांग्लादेश को चेतावनी, किया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com