भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बढ़त, रोजगार और आय में होगा इजाफा: अजय एस श्रीराम

नई दिल्ली । श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) की गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन अजय एस श्रीराम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि न सिर्फ उत्साहजनक है, बल्कि इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलने की पूरी संभावना है।

अजय एस. श्रीराम ने आईएएनएस से कहा कि पिछली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है, जो एक मजबूत और भरोसेमंद संकेत है। उनके अनुसार, अगर आने वाले समय में यह विकास दर 6 से 7 प्रतिशत के बीच बनी रहती है, तो इसका असर जमीन पर साफ दिखाई देगा।

उन्होंने कहा, “इससे ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, आमदनी बढ़ेगी, टैक्स से सरकार की आय में इजाफा होगा, और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च भी बढ़ेगा। ये सभी चीजें मिलकर अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाएंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि जब रोजगार और आय बढ़ती है, तो उपभोग में इजाफा होता है, जिससे उद्योग और व्यापार को गति मिलती है। इससे देश की आर्थिक रफ्तार को लगातार बढ़ावा मिलता है।

जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण पर बात करते हुए अजय एस श्रीराम ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि हर सामाजिक जिम्मेदार नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उद्योग जगत को भी आगे आकर पर्यावरण की रक्षा में योगदान देना चाहिए।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ने प्रदूषण कम करने और बेहतर पर्यावरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके तहत ई-वाहनों को अपनाया गया है और गुजरात स्थित फैक्ट्री में मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा, राजस्थान की फैक्ट्री के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने को लेकर समझौता किया गया है।

अजय एस श्रीराम ने कहा कि यह प्रयास लगातार बढ़ाए जा रहे हैं और आने वाले समय में और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। उनके मुताबिक, आर्थिक विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते सोच और नीयत साफ हो।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

कॉपर, एल्युमिनियम में तेजी का दिखेगा असर; एसी, बाथ फिटिंग और किचन के सामान हो सकते हैं महंगे

Read Next

शब्दोत्सव 2026 : ‘धुरंधर’ ने बदला बॉलीवुड का इकोसिस्टम, बेहतरीन सिनेमा पर बोले आदित्य राज कौल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com