वेव्स के जरिए हम चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां : हिमेश रेशमिया

मुबंई । विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का आगाज गुरुवार को मुंबई में हुआ। इस चार दिवसीय समिट में देश-दुनिया के तमाम दिग्गज शामिल हो रहे हैं। फिल्मी जगत की हस्तियां भी इसमें जमकर हिस्सा ले रही हैं। इस कड़ी में मशहूर सिंगर हिमेश रेशमिया और एक्टर मंत्रा ने क्रिएटिव विजन, स्टोरीटेलिंग और मनोरंजन के भविष्य जैसे पहलुओं पर खुलकर बात की।

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने वेव्स 2025 में रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण की सराहना की।

सिंगर ने अपने बयान में बताया कि इस समिट में अलग-अलग कलाकार, म्यूज़िक डायरेक्टर, फिल्ममेकर्स, टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स आपस में मिल रहे हैं और मिलकर काम करने के मौके तलाश रहे हैं। यहां सेशंस हो रहे हैं। पैनल बातचीत के ज़रिए विशेषज्ञ एक मंच पर बैठकर फिल्म, म्यूजिक, टेक्नोलॉजी, या इंडस्ट्री के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं। इन कदम से हम तरक्की की सीढ़ियां चढ़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा, ”मुंबई में मेरा अपना कॉन्सर्ट 31 मई को होने जा रहा है, जिसमें सभी आइकॉनिक गाने होंगे। ‘आशिक बनाया आपने’, ‘हुक्का बार’, ‘तेरी मेरी कहानी’, ‘नमस्ते लंदन’ जैसे हिट गानों के साथ बहुत ही भव्य शो हम लेकर आ रहे हैं।”

वहीं एक्टर मंत्र से जब ये सवाल पूछा गया कि वेव्स जैसा इंटरनेशनल समिट भारत में होना आपके लिए क्या मायने रखता है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ”यह बहुत ही अच्छा समय है। वेव्स अलग-अलग क्षेत्रों से, अलग-अलग इंडस्ट्रीज से आए लोगों को एकजुट कर रहा है और ये दुनिया को बता रहा है कि दुनिया को ऑफर करने के लिए भारत के पास कितना कुछ है। हम हमेशा बाहर की तरफ नजर रखते हैं, लेकिन ये अच्छी बात है कि हम वेव्स के जरिए अपने अंदर, समाज के अंदर, अपनी इंडस्ट्री के अंदर देखने की कोशिश कर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, ”मैं जो पैनल पोस्ट कर रहा था, उसमें भारत की मिट्टी से जुड़े खेलों को बढ़ावा देने के बारे में बात चल रही थी, जैसे कबड्डी, खो खो, मलखम… ये बड़ी बात है कि हम अपने खेलों को प्रमोट कर रहे हैं। जो खेल हम बचपन में खेला करते थे, क्यों ना उनको एक इंटरनेशनल ग्लोबल लेवल में देखा जाए।”

क्रिएटर के लिए इंस्टीट्यूट बनाने के बारे में बोलेते हुए मंत्रा ने कहा, ” यह बदलता दौर है, बदलता मीडिया है, जिस प्रकार फिल्म इंस्टीट्यूट है, रंगमंच इंस्टीट्यूट है, म्यूजिक इंस्टीट्यूट, डांसिंग इंस्टीट्यूट है, तो क्रिएटर्स इंस्टीट्यूट क्यों ना हो फिर। यह एक अच्छी पहल है। इसके ज़रिए चीजों को और फिल्टर किया जा सकता है और बेहतर किया जा सकता है। मैं सोचता हूं कि यह एक बहुत अच्छा कदम है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा कि दुनिया की सबसे खूबसूरत अगर कोई भाषा होती है तो वह संगीत है। वेव्स के कारण संगीत में नई वेव (लहर) आएंगी। संगीत की दुनिया में नए प्रयोग होंगे। नए कलाकार, नए विचार, और अलग-अलग संस्कृतियों से संगीत की एक नई दिशा तैयार होगी। ये नई सोच और नया स्टाइल लेकर आएगा। वेव्स दुनिया में छा रहा है। लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं, लोग यहां आना चाहते हैं। यह ग्लोबल इंडस्ट्री को भारत की ओर आकर्षित कर रहा है। इससे भारत के अन्य देशों से राजनयिक और सांस्कृतिक संबंध बढ़ेंगे।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

‘जाति जनगणना सामाजिक न्याय का पहला कदम’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

Read Next

‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ को लेकर ज्ञान स्थली गया तैयार, खिलाड़ियों के स्वागत के लिए लगाए गए कटआउट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com