‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो ‘अनुपमा’ फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की कहानी है, जिन्हें हर इंसान अपने जीवन में कभी न कभी महसूस करता है। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें प्यार, दर्द, जुनून और टूटे दिल की भावनाओं को गहराई से दिखाया गया है।

यह म्यूजिक वीडियो बुधवार को मुंबई के बॉम्बे कॉकटेल बार में एक भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान पेश किया गया। इस मौके पर वॉटर वेव्स म्यूजिक लेबल का भी आधिकारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मीडिया, फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई लोग मौजूद रहे।

‘सजा’ में समर्थ जुरेल के साथ अभिनेत्री शीतल शर्मा लीड रोल में हैं। दोनों कलाकारों ने शानदार केमिस्ट्री और भावनात्मक अभिनय से वीडियो को खास बनाने की कोशिश की है। लॉन्च के दौरान दोनों ने गाने पर लाइव परफॉर्मेंस भी दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

समर्थ जुरेल ने कहा कि इस वीडियो की कहानी हर उस व्यक्ति से जुड़ती है, जिसने कभी प्यार में दर्द या जज्बात का अनुभव किया हो। जुरेल ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने हर सीन में वास्तविक भाव लाने की कोशिश की, ताकि दर्शक सिर्फ वीडियो न देखें, बल्कि उसे महसूस भी कर सकें।

अभिनेत्री शीतल शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपने किरदार को समझने के लिए लंबे समय तक तैयारी की। उन्होंने कहा कि हर सीन को सटीक और भावनात्मक बनाने के लिए पूरी टीम ने मिलकर बेहतर काम किया है।

शूटिंग के दौरान एक दिलचस्प किस्सा भी सामने आया, जब एक भावुक सीन की शूटिंग के समय समर्थ जुरेल अपने किरदार में इतने डूब गए कि निर्देशक के ‘कट’ कहने के बाद भी कुछ देर तक उसी भाव में बने रहे।

इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन दिग्विजय सिंह ने किया है, जबकि इसका निर्माण मीना शर्मा ने किया है। गीत को ज्योति नूरां ने अपनी आवाज दी है। संगीत अमन आर्स ने तैयार किया है और बोल अजीम शिराजी ने लिखे हैं। सिनेमैटोग्राफी शानू सिंह राजपूत और कोरियोग्राफी सुषमा सुनाम की है, जबकि एडिटिंग अजय वर्मा ने संभाली है।

–आईएएनएस

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com