रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने वाले पल को याद किया। उन्होंने बताया कि एक एक्शन सीन के दौरान उन्हें चोट लग गई थी, जिसके बाद रणवीर सिंह ने उनकी मदद की।

उन्होंने बताया, “शूट करते हुए मेरे पैर में चोट लग गई थी, लेकिन फिर भी मैंने बिना किसी को बताए शूटिंग जारी रखी, लेकिन बाद में जब जमीन पर गिर गया, तो मुझे देखकर रणवीर सिंह मेरी तरफ दौड़े। उन्होंने मुझे उठाया और कहने लगे कि मुझे पता है कि यह बहुत दर्दनाक होता है क्योंकि मेरी पत्नी को भी इसी तरह का दर्द सहना पड़ा था और शूटिंग के दौरान उसने भी किसी को कुछ नहीं बताया था। उसी समय मुझे याद आया था कि इनकी पत्नी तो दीपिका पादुकोण हैं, तो इसका मतलब ये दीपिका पादुकोण के बारे में बात कर रहे थे। उसके बाद वह मुझे फर्स्ट एड सेंटर ले गए।”

विक्रम ने आगे ‘धुरंधर-2’ के अनुभवी एक्टर्स के साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, “यह हमेशा ही प्रेरणा देने वाला होता है। अनुभवी एक्टर्स को परफॉर्म करते देखना किसी मास्टरक्लास में शामिल होने जैसा है। कभी-कभी, हम यह देखकर हैरान रह जाते थे कि वे कितनी आसानी से सीन्स में जान डाल देते थे। उनकी मौजूदगी, हाव-भाव और एनर्जी एक अलग ही लेवल की होती है। यह आपको एक एक्टर के तौर पर बेहतर बनने के लिए प्रेरित करता है।”

उन्होंने आगे कहा कि इन एक्टर्स के साथ काम करना सबसे खास रहा है। इस दौरान ऑफ-स्क्रीन दोस्ती को ऑन-स्क्रीन में दिखाने की कोशिश की गई, क्योंकि असली जुड़ाव कैमरे पर साफ नजर आता है। उन्होंने कहा, “मैंने अपने किरदार को गहराई देना सीखा। मुझे अपने किरदार की बैकस्टोरी सोचने को कहा गया, वो गैंग में क्यों हैं, उनका मकसद क्या है। ये बातें स्क्रीन पर न दिखें, फिर भी परफॉर्मेंस बेहतर बनाती हैं।”

अभिनेता ने बताया कि फिर एक सीन में मैंने क्रिएटिव आइडिया अपनाया। जहां बाकी लोग सामान्य तरीके से बैठे थे, वहां मैंने एक अलग अंदाज में बैठकर थोड़ा इंटरैक्ट किया। सिनेमैटोग्राफर ने इसकी तारीफ की और शॉट उसी हिसाब से फ्रेम किया। ये छोटी-छोटी डिटेल्स बहुत बड़ा फर्क डालती हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

किसानों की आय बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता: शिवराज सिंह चौहान

Read Next

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com