‘मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं’, अभिनेता के जन्मदिन पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति हुईं इमोशनल

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में बरकरार है। 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी यादें और उनका व्यक्तित्व आज भी फैंस के बीच मौजूद है। उनके जन्मदिन पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने भाई के प्रति प्यार और उनके व्यक्तित्व की विशेषताओं को शब्दों में उतारा।

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने पोस्ट में लिखा, ”सुशांत हर समय मेरे साथ हैं, हर सांस और हर पल में।”

उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं, ‘क्या आप सुशांत को याद करती हो?’ और मैं मुस्कुराती हुई कहती हूं, ‘वह मेरी धड़कन का हिस्सा बन गया है। मैं हर पल अपने दिल की धड़कनों में उसे सुनती हूं, हर दुआ, हर मुस्कान और हर खामोशी में मैं उसे महसूस करती हूं। मैं हर दिन थोड़ी-थोड़ी सुशांत जैसी बन रही हूं। ”

पोस्ट में श्वेता ने आगे लिखा, ”भले ही सुशांत शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वह प्रकाश के रूप में मौजूद हैं, वह लोगों को दिशा और प्रेरणा देता है। सुशांत का दिल सोने जैसा था और उसकी आत्मा हमेशा जिज्ञासु, दयालु, निडर और रोशन रही। उसके व्यक्तित्व ने एक ऐसा तरीका और ऊर्जा छोड़ी, जो लाखों लोगों को प्रेरित करती है।”

श्वेता ने लिखा, ”सुशांत सिर्फ अभिनेता नहीं थे, बल्कि वह खोज करने वाले, सोचने वाले, सपने देखने वाले और पूरी दुनिया से प्यार करने वाले इंसान थे। सुशांत ने हमें बड़े सपने देखने, सवाल पूछने, सीमाओं से परे जाने और जीवन को साहसिक रूप से जीने की सीख दी। उनका व्यक्तित्व इतना मजबूत और प्रेरणादायक था कि उनकी ऊर्जा हमेशा हमारे साथ बनी रहेगी।”

श्वेता ने अपने पोस्ट में कहा, ”सुशांत सिर्फ यादें नहीं छोड़ गया, बल्कि उसने एक अनोखी ऊर्जा और मार्गदर्शन भी छोड़ा। उसके जीवन और कार्यों से लोग दयालु, समझदार और उदार बनने की प्रेरणा लेते रहते हैं।”

श्वेता ने अपने भाई को प्यार भरे शब्दों में ‘सोना सा भाई’ कहते हुए आगे लिखा, ”मेरा प्यार हमेशा बना रहेगा। मेरी दुआ है कि उसका जीवन और कार्य उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने, जो अच्छे और सच्चे जीवन की ओर बढ़ना चाहते हैं। सुशांत का मार्गदर्शन हर समय लोगों को सही दिशा दिखाता रहेगा और उसका उदाहरण हर किसी के जीवन में प्रेरणा का काम करेगा।”

सुशांत के जन्मदिन पर श्वेता ने अपने भाई को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ”तुम हर सांस और हर धड़कन में मेरे साथ हो और तुम्हारा व्यक्तित्व हमें हमेशा सही दिशा में जीने की प्रेरणा देगा।”

–आईएएनएस

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

‘पति पत्नी और वो दो’ का नया गाना ‘दिलवाले चोर’ हुआ रिलीज

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के जरिए दर्शकों को अपने चुलबुले अंदाज से गुदगुदाने के लिए तैयार हैं। शनिवार को मेकर्स ने...

वामशी पैडिपल्ली की फिल्म में दिखेंगे सलमान, नए प्रोजेक्ट का मुहूर्त वीडियो आउट

मुंबई । अभिनेता सलमान खान इन दिनों आगामी फिल्म मातृभूमि को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच, अभिनेता ने वामशी पैडिपल्ली के साथ नए प्रोजेक्ट की शूटिंग की...

‘तुम ही हो…’ से अरिजीत ने लोगों को बनाया आशिक, अब तक गा चुके हैं 400 से अधिक गाने

नई दिल्ली । बॉलीवुड में वैसे तो कई बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन कुछ आवाजें ऐसी होती हैं जो पहली बार सुनते ही दिल में बस जाती हैं। ऐसी ही जादुई...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

admin

Read Previous

स्वीडन ने नॉर्वे और फ्रांस की तरह ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का प्रस्ताव ठुकराया

Read Next

अंडर 19 वर्ल्ड कप: इतिहास रचने से महज 2 रन दूर रह गया इंग्लिश बल्लेबाज, टूटते-टूटते बचा ‘महारिकॉर्ड’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com