भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें ‘कॉमेडी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट हैं।

भारती का जन्म 3 जुलाई 1984 को अमृतसर के एक बेहद साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था। भारती के दो बड़े भाई-बहन हैं। हालांकि, उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तब टूटा जब मात्र 2 वर्ष की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। भारती ने पंजाब से ही ग्रेजुएशन पूरी की है।

भारती ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में स्टार वन के ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ शो से बतौर एक प्रतियोगी के रूप में की, जहां उनकी हास्य प्रतिभा को काफी सराहा गया और वह दूसरी रनर-अप रहीं।

इसके बाद भारती ने एक के बाद एक कई कॉमेडी और रिएलिटी शो के साथ टीवी प्रोग्राम में अपनी होस्टिंग और कॉमेडी के हुनर का जलवा बिखेरा और लोगों के बीच पहचान बनाई, जिनमें ‘द कपिल शर्मा शो’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘लाफ्टर शेफ्स’, ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘बिट्टू बक-बक’, ‘झलक दिखला जा’, ‘हुनरबाज’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ आदि शामिल हैं।

भारती सिंह के ‘बिट्टू’, ‘लल्ली’ जैसे किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है, जिसके जरिए उन्होंने घर-घर में अपनी खास पहचान बनाई। 30 जून को भारती के एक काफी लोकप्रिय टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ के सीजन 3 का सफर समाप्त हुआ है, जिसका प्रसारण कलर्स टीवी पर किया जा रहा था। इस शो की होस्ट भारती सिंह थी और इसे मशहूर शेफ हरपाल सिंह सोखी जज करते थे, जिसमें टीवी और सोशल मीडिया के मशहूर कलाकार हंसी-मजाक के बीच स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की चुनौती स्वीकार करते थे।

भारती सिंह ने 3 दिसंबर 2017 को अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और प्रसिद्ध टीवी लेखक व होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की और उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम लक्ष्य लिंबाचिया (गोला) और यशवीर लिंबाचिया (काजू) हैं। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती हैं।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

विराट कर्ण ने बताया ‘नागाबंधम’ की शूटिंग का एक्सपीरियंस, बोले-भगवान शिव की कृपा से निभा पाया नागासाधु का किरदार

चेन्नई । निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'नागबंधन: द सीक्रेट ट्रेजर' इन दिनों लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com