बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता के बाद ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड में भी मारी बाजी

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस और फैंस के दिलों पर राज कर रहा है।

फिल्म का पहला पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आया था। अब फिल्म के पहले पार्ट यानी ‘धुरंधर’ ने अवॉर्ड्स पर भी अपना कब्जा कर लिया है। फिल्म ने एक साथ अपने नाम 13 अवॉर्ड किए हैं। फिल्म ने अलग-अलग श्रेणियों में 13 अवॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म की धूम इस कदर रही कि लगभग हर श्रेणी में फिल्म नॉमिनेटेड थी और सबसे अहम अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में ‘धुरंधर’ का जलवा देखने को मिला, जहां बेस्ट एक्टर से लेकर बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी ‘धुरंधर’ ने जीत लिया है। आदित्य धर के आधिकारिक बी62 स्टूडियो ने फिल्म को मिले अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की है और पूरी टीम को इसका श्रेय भी दिया है।

यहां जानते हैं कि पहले फिल्म के खाते में कौन-कौन सी कैटेगरी के अवॉर्ड आए हैं। धुरंधर के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है, जबकि आदित्य धर ने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट डायलॉग राइटर का खिताब अपने नाम किया है।

अक्षय खन्ना को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है। वहीं, विजय गांगुली को बेस्ट कोरियोग्राफर, शाश्वत सचदेव को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर, शिवकुमार. वी को बेस्ट एडिटर, विकास नौलखा को बेस्ट सिनेमैटोग्राफर, धुति रंजन साहो और उनकी टीम को बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स, बिश्वजीत चटर्जी को बेस्ट साउंड डिजाइन, स्मृति चौहान को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और प्रीतिशील सिंह डिसूजा को बेस्ट हेयरस्टाइल और मेकअप का खिताब मिला है।

कुल मिलाकर सभी बड़ी कैटेगरी में धुरंधर ने बाजी मार ली है। हिंदी सिनेमा में एक ही मंच पर इतने सारे अवॉर्ड बहुत कम ही फिल्मों ने अपने नाम किए हैं। इससे पहले रणवीर सिंह की ‘गली बॉय’ ने भी साल 2020 में 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद इतने सारे अवॉर्ड की जीत का स्वाद चखना धुरंधर की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। कलेक्शन और सक्सेस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि साल 2025 फिल्म धुरंधर और निर्देशक आदित्य धर के नाम रहा।

–आईएएनएस

कुछ बड़ा करने वाले हैं दिलजीत दोसांझ और एआर रहमान, ‘मैं वापस आऊंगा’ के गाने के लिए मिलाया हाथ…

मुंबई । पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और संगीतकार एआर रहमान दोनों ही संगीत उद्योग के बड़े नाम हैं और दोनों को ही चाहने वालों की कमी नहीं है। अब दिलजीत...

कविता कौशिक ने बताया ‘कप्तान’ के लिए क्यों नहीं करनी पड़ी ज्यादा मेहनत

मुंबई । एक्शन-क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'कप्तान' ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज ज्वालाबाद शहर में एसएसपी समरदीप सिंह की कहानी पर आधारित है। इसमें साकिब सलीम के...

मौत से लेकर फिल्म ‘लाडला’ तक, दिव्या भारती और श्रीदेवी के बीच हमेशा रहा एक अनजाना संयोग

मुंबई । 80 से लेकर 90 के दशक में श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की बड़ी सुपरस्टार थी और उनकी विरासत को टक्कर दे पाना किसी भी नई अभिनेत्री के बस की...

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com