‘नाजिला’ से धर्मा प्रोडक्शन और कार्तिक आर्यन की नई साझेदारी

मुंबई । मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन के साथ कई फिल्में रिलीज लेकर आएंगे। शनिवार को निर्माताओं ने जानकारी दी कि अभिनेता उनके साथ आगामी प्रोजेक्ट में भी काम करेंगे।

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्तिक आर्यन की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें अभिनेता हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट कर इसके कैप्शन में लिखा, “‘नाजिला’ की दुनिया में आपका आधिकारिक रूप से स्वागत है। ‘नाजिला- नाग लोक का पहला कांड’। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी।”

हालांकि, मेकर्स ने कास्ट और फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी शेयर नहीं की।

बता दें, अब भले ही करण और कार्तिक एक के बाद एक फिल्म में साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं था। इससे पहले फिल्म ‘दोस्ताना-2’ कार्तिक ने करण के साथ साइन की थी, लेकिन 20 दिनों की शूटिंग के बाद अचानक धर्मा प्रोडक्शन ने उन्हें बाहर कर दिया था, जिसको लेकर करण ने कहा था कि कार्तिक ‘अनप्रोफेशनल’ हैं और फीस बढ़ाने की जिद कर रहे हैं। उस वक्त खबरें थीं कि दोनों अब साथ में काम नहीं करेंगे।

इसी के साथ कार्तिक धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले एक और फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में रहेगी और इसमें नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म को करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इस बात की जानकारी कार्तिक आर्यन ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी थी।

अनन्या और कार्तिक दूसरी बार एक-दूसरे के अपोजिट काम कर रहे हैं। इससे पहले वह 2019 में ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आए थे, जिसे मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया था।

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

आधार कार्ड को लेकर आज से बदल गए नियम, भुगतान की जाने वाली फीस को लेकर भी हुए बदलाव

Read Next

ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर रकुल प्रीत सिंह ने दी खास अंदाज में बधाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com