खालिस्तान समर्थकों से धमकी के बाद भी दिलजीत दोसांझ बोले, ‘मैं हमेशा प्यार का संदेश देता रहूंगा’

मुंबई । मशहूर गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को हाल ही में खालिस्तानी समर्थकों से धमकी मिली थी। इसके बाद भी उन्होंने दोहराया कि वह हर परिस्थिति में प्रेम और एकता का संदेश फैलाते रहेंगे।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दिलजीत दोसांझ ने ब्रिस्बेन में अपने हालिया कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में दिलजीत ने एकता और प्रेम के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि लोगों को हमेशा प्रेम की बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए पूरी धरती एक है।

अपने गुरु की शिक्षा ‘इक ओंकार’ का जिक्र करते हुए उन्होंने जोर दिया कि सभी जीव एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और समान हैं। गायक-अभिनेता ने आगे कहा कि वह सभी के लिए प्रेम की कामना करते हैं।

वीडियो में दिलजीत दोसांझ पंजाबी में कहते हैं, “हमेशा प्यार की बातें करते रहो। मेरे लिए यह धरती एक है। मेरे गुरु कहते हैं, ‘इक ओंकार।’ तो यह धरती एक है, और मैं इसी धरती से पैदा हुआ हूं। मैं इस धरती का जीव हूं और एक दिन इसी मिट्टी में मिल जाऊंगा। इसलिए मेरी तरफ से सबके लिए सिर्फ प्यार है, चाहे कोई मुझसे जले या मुझे ट्रोल करे। मैं हमेशा प्यार का संदेश फैलाता रहूंगा। मैंने हमेशा ऐसा ही किया है। मुझे परवाह नहीं कि कोई इसके बारे में कैसा महसूस करता है।”

उन्होंने आगे कहा, “एक व्यक्ति को बस अपने दिल में सोचना चाहिए कि उसे क्या करना है। सिर्फ सोचना चाहिए। भगवान उसे पूरा करेंगे। आपको इसे अपने दिल में रखना चाहिए।”

वीडियो में दिलजीत दोसांझ स्टेज पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। दिलजीत दोसांझ का ये वीडियो उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि उन्हें अमेरिका स्थित खालिस्तान समर्थक समूह सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से धमकी मिली है, जिसका नेतृत्व गुरपतवंत सिंह पन्नू कर रहे हैं। संगठन ने ऑस्ट्रेलिया में गायक के आगामी संगीत कार्यक्रम के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ ने केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन के पैर छुए। इसे संगठन ने आपत्तिजनक बताया। उन्होंने इसे 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का अपमान बताते हुए दिलजीत दोसांझ के खिलाफ चेतावनी जारी की।

–आईएएनएस

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

admin

Read Previous

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती से आरबीआई के आगामी रेपो रेट कट के मिल रहे संकेत : मार्केट एक्सपर्ट्स

Read Next

झारखंडः सारंडा आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में दम तोड़ा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com