कैटरीना की ‘उर्दू’ से लेकर भूमिका चावला की साड़ी में आग तक… ऐसे फाइनल हुई थी बाजीराव मस्तानी की स्टारकास्ट

मुंबई । दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की पीरियड ड्रामा और ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के रिलीज को 10 साल पूरे हो चुके हैं। फिल्म रिलीज के समय से विवादों में रही, लेकिन कलेक्शन के समय फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

फिल्म के 10 साल होने पर फिल्म के प्रोडक्शन हाउस भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म का वीडियो पोस्ट किया है।

हम आपको फिल्म से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली ने बाजीराव और मस्तानी के रोल के लिए सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को साइन करने पर विचार किया था।

फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल के समय से ही भंसाली ‘बाजीराव मस्तानी’ बनाने के बारे में सोच रहे थे और उस वक्त से ही उन्होंने सलमान खान के साथ फिल्म बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। फिल्म में किरदारों के लुक, स्केल, बजट और कॉस्ट्यूम को लेकर सब कुछ डिसाइड किया जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

जब ऐश्वर्या-सलमान की जोड़ी पर बात नहीं बन पाई, तो सलमान ने भंसाली से मस्तानी के रोल में कैटरीना कैफ को कास्ट करने की इच्छा जताई।

हालांकि कैटरीना का शेड्यूल उस वक्त काफी बिजी था, लेकिन कैटरीना उर्दू बोलते हुए और युद्ध करते हुए कैसी लगेंगी, भंसाली उन्हें मस्तानी के रोल में इमेजन नहीं कर पा रहे थे। लीड कास्ट के लिए सलमान और करीना कपूर की जोड़ी भी बनाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की डेट्स की वजह से ये जोड़ी भी नहीं बन पाई।

साल 2003 में बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के रोल के लिए भूमिका चावला को चुना गया, लेकिन लुक टेस्ट के समय भूमिका चावला की साड़ी में आग लग गई थी। इस हादसे के बाद ये रोल प्रियंका चोपड़ा की झोली में आ गिरा और प्रियंका ने काशीबाई के रोल में जान डाल दी थी।

बाजीराव के रोल के लिए अजय देवगन को भी अप्रोच किया गया, लेकिन अभिनेता ने इतनी फीस मांगी कि मेकर्स को हाथ पीछे खींचने पड़ गए, जिसके बाद ये रोल रणवीर सिंह को मिला।

भंसाली और रणवीर पहले ‘गोलियों की रासलीला…राम लीला’ में साथ काम कर चुके थे, जिसके बाद रणवीर के मनाने पर ही उन्होंने फिल्म में उन्हें साइन किया था। रणवीर के साथ पहले ही दीपिका की जोड़ी पर्दे पर कहर मचा चुकी थी और फिर दोबारा दोनों को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने संकोच नहीं किया है और इतनी मेहनत के बाद पीरियड ड्रामा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कास्ट फाइनल हो पाई।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड के विदेशमंत्री दिल्ली पहुंचे, एस. जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Read Next

बिहार: प्रसिद्ध डॉक्टर का अपहरण, चलती कार से कूदकर भागे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com