‘कैंसर मतलब जिंदगी खत्म नहीं’, सबा के शो में हिना खान ने बताया मुश्किल दौर का अनुभव

मुंबई । टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने किरदारों से लाखों लोगों का दिल जीता है और आज भी रियलिटी शो कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। साल 2024 अभिनेत्री के लिए मुश्किलों भरा रहा था, क्योंकि उन्होंने इसी साल स्टेज-3 के ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी।

बीमारी का पता चलने से लेकर इलाज में होने वाली परेशानियों का सामना उन्होंने पूरी हिम्मत और धैर्य के साथ किया। अब उन्होंने अपने कैंसर जर्नी के बारे में सबा पटौदी के शो ‘ऑल अबाउट हर’ में खुलकर बात की और अपने दर्द को साझा किया।

सबा पटौदी ने अपने शो ‘ऑल अबाउट हर’ का नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वे हिना खान के साथ दिख रही हैं। हिना खान ने पहली बार किसी पॉडकास्ट पर अपनी बीमारी और उसमें होने वाली तकलीफों पर खुलकर बात की है।

वीडियो में हिना खान कहती हैं कि 1 साल तक बहुत सारे स्कैन हुए और समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। कीमोथेरेपी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक एक्सपीरियंस था, जिसे शब्दों में कह पाना मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के मन में डर है कि अगर कैंसर है तो जिंदगी खत्म है, लेकिन ऐसा नहीं है। कैंसर को हराया जा सकता है। अगर कैंसर को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता तो मैनेज करेंगे, लेकिन जिंदगी को जरूर जीएंगे।

सबा पटौदी ने अपने शो ‘ऑल अबाउट हर’ में एक डॉक्टर के साथ कैंसर के हर बारीक पहलू पर बात की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “कुछ कहानी हिम्मत के लिए बताई जाती हैं और हिना खान की कहानी उन्हीं हिम्मत भरी कहानियों में से एक है। हिना की कहानी सिर्फ मजबूती की नहीं, बल्कि दरियादिली की भी है।

हिना खान ने सोशल मीडिया पर अपने ट्रीटमेंट की सारी जर्नी को शेयर किया है। आज भी वे अपने परिवार की ताकत और प्यार की वजह से कैंसर से लड़ रही हैं। कैंसर की लड़ाई में भी उन्होंने अपने करियर पर फुलस्टॉप नहीं लगने दिया। अभिनेत्री आज भी रियलिटी शोज का हिस्सा बन रही हैं।

–आईएएनएस

सोनाली कुलकर्णी ने लॉन्च किया ‘हाफ टिकट फुल नागरिक’ पॉडकास्ट, बच्चों की सोच और आवाज को मिलेगा नया मंच

मुंबई । मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी ने एक नया पॉडकास्ट शो शुरू किया है, जिसका नाम 'हाफ टिकट फुल नागरिक' रखा गया है। इस शो का...

‘अगर गाना अच्छा होगा तो खुद ही चलेगा’, समय रैना के मजेदार अंदाज पर हंस पड़े वरुण धवन

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का नया गाना...

सूरज नांबियार संग अनबन की खबरों से परेशान हुईं मौनी रॉय, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई । अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके...

सामाजिक दबाव से दूर ‘सेल्फ-डिस्कवरी’ की राह पर दो सहेलियां, ‘हीर सारा और पुडुचेरी’ का ट्रेलर आउट

मुंबई । पत्रलेखा और मानवी गगरू अभिनीत कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'हीर सारा और पुडुचेरी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज...

‘धुरंधर’ की भी शुरुआत में खूब हुई आलोचना, सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर बोले आयुष्मान खुराना

मुंबई । अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे अभिनेता ने फिल्मों पर सोशल मीडिया...

राजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएं

मुंबई । अभिनेराजवीर देओल के बर्थडे पर पापा सनी देओल और चाचा बॉबी ने दी खास दुआएंता सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर मंगलवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।...

अर्जुन कपूर के फिल्मी सफर को 14 साल पूरे, एक्टर बोले-‘परमा’ आज भी है दिल के करीब

मुंबई । अभिनेता अर्जुन कपूर ने अभिनय की दुनिया में 14 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने फिल्म इश्कजादे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सोमवार को फिल्म...

भाग्यश्री ने बताया राजा शिवाजी’ के लिए कैसे बेटी अवंतिका ने निखारा उनका ‘राजमाता’ लुक

मुंबई । अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। फिल्म में वे राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...

फ्लैशबैक : जब शम्मी कपूर ने धर्मेंद्र को कराया था ‘अंडे और ब्रांडी’ वाला नाश्ता

मुंबई । हिंदी सिनेमा के पुराने दौर के कलाकारों से जुड़े किस्से हमेशा दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर से जुड़ा है, जिसे अभिनेता...

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया ‘आर्टिकल 15’ का अनुभव

मुंबई । टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख लिया था। आईएएनएस को...

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

चेन्नई । तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके सीएम बनते ही सोशल मीडिया...

बंगाल शपथ ग्रहण: मिथुन चक्रवर्ती ने राजनाथ सिंह-योगी आदित्यनाथ के छुए पैर, अमित शाह को लगाया गले

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार को भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कई ऐसे दृश्य देखने को मिले, जिनकी...

admin

Read Previous

‘हैप्पी पटेल’ का ट्रेलर रिलीज, जासूस के दिलचस्प किरदार में छा गए वीर दास

Read Next

छत्तीसगढ़: कांकेर में धर्मांतरण पर मचे बवाल के बीच प्रशासन ने संभाला मोर्चा, पुलिस बल तैनात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com