ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज देंगी सस्पेंस थ्रिलर से लेकर डार्क कॉमेडी तक का मजा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म इन दिनों दर्शकों के लिए एक तरह का मनोरंजन का खजाना बन गया है। हर हफ्ते नई फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। अगर आप रोमांच पसंद करते हों, या फिर डरावनी कहानी, यहां हर तरह का कंटेंट मौजूद है।

बात करें अगर नेटफ्लिक्स की, तो इस बार वह दर्शकों के लिए कुछ खास लेकर आया है। इस हफ्ते प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।

इडली कढ़ाई: साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ एक सादगी भरी और जमीन से जुड़ी कहानी प्रस्तुत करती है। फिल्म की कहानी एक पढ़े-लिखे व्यक्ति की है, जो आरामदायक नौकरी छोड़कर अपने गांव में इडली की दुकान खोलने का फैसला करता है। धनुष ने इस फिल्म में अपने अभिनय से कहानी को असरदार बना दिया है। यह फिल्म न सिर्फ दिल को छूती है, बल्कि यह दिखाती है कि सपनों का पीछा करना और उसके लिए जोखिम उठाना कितना जरूरी है। दर्शक इसे देखकर गांव की सादगी और अपने काम में संतोष पाने की भावना का अनुभव कर सकते हैं।

ह्यूमन इन द लूप: यह फिल्म एक अलग विषय पर आधारित है। यह झारखंड की एक आदिवासी महिला की कहानी है, जो तलाक के बाद अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए एक डेटा एनोटेटर के रूप में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सेंटर में नौकरी करती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे तकनीक और आधुनिकता के बीच व्यक्ति अपने भीतर छिपे सवालों का सामना करता है। इसमें मजदूरी, मातृत्व, सांस्कृतिक पहचान और ग्रामीण जीवन जैसे वास्तविक मुद्दों को बहुत ही गहराई से पेश किया गया है।

माय सिस्टर्स हसबैंड: यह एक घरेलू ड्रामा सीरीज है, जो परिवार और रिश्तों की नाजुकता को बखूबी दिखाती है। यह कहानी एक नई शादीशुदा महिला की है, जिसकी जिंदगी बिल्कुल परफेक्ट लगती है। लेकिन उसकी छोटी बहन के उनके साथ रहने आने से परिस्थितियां बदल जाती हैं। कहानी में ट्विस्ट और इमोशनल पल इतने अच्छे से बुने गए हैं कि दर्शक पूरी तरह से इसमें डूब जाते हैं। यह सीरीज रिश्तों की जटिलताओं और भावनाओं को बड़े ही सरल और दिलचस्प तरीके से पेश करती है।

एक चतुर नार: यह एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जो एक झुग्गी बस्ती में रहने वाली लड़की की कहानी बताती है। इसमें लड़की को एक ऐसे ब्रोकर का खोया हुआ मोबाइल फोन मिलता है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। वह उसे ब्लैकमेल करने का फैसला करती है। इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आते हैं और दर्शक हंसी, डर और रोमांच के मिश्रण का अनुभव करते हैं। फिल्म की डार्क ह्यूमर और रोमांचक सस्पेंस इसे अलग और मनोरंजक बनाते हैं।

बारामूला: यह फिल्म कश्मीर में बच्चों के रहस्यमय गुमशुदा होने के मामलों की जांच करने वाले एक अधिकारी की कहानी पर आधारित है। यह कहानी एक साधारण क्राइम इन्वेस्टिगेशन से शुरू होती है, लेकिन जल्दी ही इसमें खतरनाक मोड़ और रहस्य जुड़ जाते हैं। फिल्म में सामाजिक मुद्दे, थ्रिलर और हॉरर सीन्स दर्शकों को पूरी तरह बांधकर रखती हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

इजरायल के साथ संबंध सामान्य करना लगभग असंभव : लेबनान संसद स्पीकर बेरी

Read Next

गाजा पट्टी में इजरायली सैन्य अभियान में लगभग 70,000 लोगों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com