ओटीटी अवॉर्ड में छा गई आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, गौरी खान ने दी जानकारी

मुंबई । बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत के बलबूते पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है।

अब उनकी विरासत को उनके बड़े बेटे आर्यन खान आगे ले जा रहे हैं और उनकी पहली ही ऑरिजनल सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को एक नहीं, बल्कि चार अवॉर्ड मिले हैं। गौरी खान ने अपने अवॉर्ड की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

गौरी खान ने अपना इंस्टाग्राम अपडेट किया है और अपने बेटे की सक्सेस को फैंस के साथ शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को चार अवॉर्ड मिले हैं। आर्यन खान को सीरीज के लिए बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया का बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है, जबकि राघव जुयाल को ब्रेकथ्रू परफॉर्मर ऑफ द ईयर (मेल), अन्या सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), और रजत बेदी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला है।

आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे ने सीरीज के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया था। समीर वानखेड़े का आरोप था कि सीरीज के जरिए उनकी छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है और सीरीज में उनका किरदार गलत तरीके से चित्रित किया गया है। उन्होंने शाहरुख खान और उनकी कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट पर 2 करोड़ की मानहानि का दावा ठोका था, लेकिन कोर्ट के फैसले से पहले ही मेकर्स ने सीरीज से समीर वानखेडे के विवादित सीन को हटा दिया था।

ये सीरीज बॉलीवुड के अंदर की बातों को दिखाती है, जिसमें नेपोटिज्म, ड्रग्स, ब्लैक मनी और अंडरवर्ल्ड के कनेक्शन को व्यंग के साथ पर्दे पर दिखाया गया है। कुल मिलाकर सीरीज बॉलीवुड के काले-कारनामों को उजागर करती है। सीरीज को रिलीज के साथ ही सफलता मिली और सीरीज ने नेटफ्लिक्स के टॉप 10 सीरीज में अपना दबदबा कायम किया। बता दें कि सीरीज 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी।

आर्यन खान सीरीज बनाने के अलावा, वे खुद का लग्जरी ब्रांड डी’यावोल भी चलाते हैं। डी’यावोल के लग्जरी परफ्यूम और हुडी का कलेक्शन सबसे ज्यादा बिकता है। 24 घंटों के अंदर ही प्रोडक्ट आउट ऑफ स्टॉक हो जाता है।

–आईएएनएस

‘किशन कन्हैया’ के रिलीज को 36 साल हुए पूरे, शिल्पा शिरोडकर बोलीं- ‘ऐसा लगता है जैसे यह कल की ही बात हो’

मुंबई । सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में होती हैं जो सालों बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखती हैं। इन फिल्मों को कई...

पहली फिल्म साइन करने का शिल्पा शिरोडकर को हुआ था पछतावा, रिलीज के बाद भी मिली थी नकारात्मक प्रतिक्रिया

मुंबई । बड़े पर्दे पर चमकने का सपना लिए मायानगरी मुंबई में हजारों लोग आते हैं, और कुछ हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना पाते हैं और कुछ नहीं। अभिनेता...

क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से की सगाई

नई दिल्ली । टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ और आकृति एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर...

ए. आर. रहमान को ‘रामायण’ में मौका मिल रहा है तो भेदभाव नहीं: सलीम मर्चेंट

नई दिल्ली । हाल ही में मशहूर संगीतकार ए. आर. रहमान के एक बयान ने फिल्म जगत में नई बहस छेड़ दी है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा था...

बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग विवाद पर मांगी माफी, बोले- अपना बेटा समझकर माफ कर दीजिए

मुंबई । रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने नए हरियाणवी ट्रैक 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर उठे विवाद पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। बादशाह ने सोशल...

देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम के सहारे फिल्म को हिट कराना बन गया नया पैटर्न! धुरंधर-2 ट्रेलर के बाद दो धड़ों में बंटे यूजर्स

मुंबई । रणवीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म धुरंधर-2, यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पांस भी मिल रहा है।...

‘टटीरी’ सॉन्ग पर बुरे फंसे बादशाह, हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कड़ी कार्रवाई का दिया आदेश

पानीपत । 'टटीरी' सॉन्ग को लेकर रैपर और सिंगर बादशाह बुरी तरीके से फंस चुके हैं। अब नौबत यह आ गई है कि हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ लुकआउट...

सपना चौहान का नया गाना ‘लागे न उंघईया पिया’ जल्द होगा रिलीज, फैंस में बढ़ा क्रेज

मुंबई । भोजपुरी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री और डांसर सपना चौहान एक के बाद एक कई दमदार गाने लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल...

ईरान के हालात पर छलका मंदाना करीमी का दर्द, बोलीं-मैं भी महसा अमीनी हो सकती थी

मुंबई । ईरान में जन्मीं और भारतीय सिनेमा में अपना नाम बना रही अभिनेत्री मंदाना करीमी ने हाल ही में ईरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति पर अपनी राय रखी।...

पश्चिम बंगाल को बचाइए, ममता बनर्जी घुसपैठियों के पक्ष में खड़ी हैं : मनोज तिवारी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एसआईआर विरोध पर तंज कसते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें सत्ता का नशा हो गया है और...

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई लौटे विवेक ओबेरॉय, कहा-यूएई मेरे लिए घर जैसा

मुंबई । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सुरक्षित रूप से दुबई लौटने पर बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने यूएई नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस...

‘घर की खिड़कियां हिल रही हैं’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच लारा दत्ता ने सुनाए धमाकों के डरावने अनुभव

मुंबई । मिडिल ईस्ट के कई देशों में जारी तनाव का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय नागरिक...

admin

Read Previous

संविधान से पहले कैसी थी देश की शासन प्रक्रिया, संघ प्रमुख ने बताया क्यों पड़ी थी इसकी जरूरत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com