इमरान हाशमी ने कस्टम विभाग की मेहनत को सराहा, कहा- वे कभी प्रशंसा की उम्मीद भी नहीं रखते

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डिजिटल कंटेंट की दुनिया में अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ के साथ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यह सीरीज न सिर्फ एक रोचक कहानी पेश करती है, बल्कि दर्शकों को यह भी दिखाती है कि हमारी सुरक्षा और देश की अर्थव्यवस्था के लिए कस्टम विभाग कितना अहम काम करता है।

इमरान हाशमी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि वेब सीरीज के जरिए दर्शकों को यह समझाया गया है कि कस्टम विभाग की मेहनत कितनी जटिल और महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कस्टम विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि आम लोग अक्सर उनके काम की गंभीरता और चुनौती को नहीं समझ पाते, जबकि उनके काम का देश और समाज पर बड़ा असर होता है।

आईएएनएस से बात करते हुए इमरान हाशमी ने कहा, ”कस्टम विभाग का काम केवल सामान की जांच तक सीमित नहीं है। जब कोई चीज बिना ड्यूटी के देश में आती है, तो यह हमारे स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा, कभी-कभी कस्टम विभाग को ऐसे सामान का सामना करना पड़ता है जिसका इस्तेमाल बम बनाने या ड्रग्स को फैलाने में किया जा सकता है। इस तरह के खतरों के बीच काम करना किसी भी आम नौकरी की तरह आसान नहीं है। कस्टम कर्मचारी हमेशा सतर्क रहते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हैं, चाहे उन्हें कोई सराहना मिले या न मिले।”

इमरान ने कहा, ”मेरी वेब सीरीज में यह दिखाया गया है कि कस्टम विभाग किस तरह से काम करता है। जब कोई व्यक्ति ग्रीन चैनल या रेड चैनल लाइन पर पकड़ा जाता है, तो उसके पीछे महीनों या वर्षों की जांच और तैयारी होती है। यह केवल किसी इंसान को देखकर पकड़ने का काम नहीं है। कस्टम अधिकारी पहले उसकी यात्रा का इतिहास देखते हैं, यह पता करते हैं कि वह कहां से आया, कितने दिन रुका, और पिछले सालों में उसकी यात्रा कैसी रही। इसी तरह से वे तस्करों और अपराध नेटवर्क को पकड़ पाते हैं। यह एक बहुत ही संगठित और जटिल प्रणाली है, और हमें कस्टम विभाग की मेहनत का सम्मान करना चाहिए।”

उन्होंने कहा, ”कस्टम अधिकारी कभी भी प्रशंसा की उम्मीद नहीं रखते। वे बस अपने कर्तव्य का पालन करते हैं। हमें उनके काम की कद्र करनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि उनके बिना देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था जोखिम में पड़ सकती है। वेब सीरीज दर्शकों को विस्तार से दिखाती है कि कस्टम अधिकारी कैसे काम करते हैं, किस तरह जांच करते हैं, और कैसे समय और धैर्य से बड़े अपराधियों और तस्करों तक पहुंचते हैं।”

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ दर्शकों को मनोरंजन के साथ जागरूक भी करेगी कि देश में सुरक्षा और कस्टम विभाग का काम कितना अहम है।

यह वेब सीरीज 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

मैपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ओडिशा में होगी एसआईआर: अतिरिक्त सीईओ सुशांत कुमार मिश्रा

Read Next

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ बनेगा भारत के लिए ऐतिहासिक मौका : एक्सपर्ट्स

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com