‘इंडियन आइडल’ सीजन 3 के विजेता प्रशांत तमांग का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। गायक और अभिनेता प्रशांत तमांग का रविवार को 43 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की वजह स्ट्रोक बताई जा रही है।

फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। वहीं, दार्जिलिंग के जाने-माने सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने मित्र को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर गहरी संवेदना।”

प्रशांत तमांग का नाम इंडियन आइडल सीजन 3 के विजेता के रूप में सबसे ज्यादा जाना जाता है। उनका जन्म 4 जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में हुआ था, वह मूल रूप से नेपाल में रहते थे। उन्हें प्रशंसक ‘पहाड़ का गौरव’ भी कहते थे। उनके परिवार में मां, दादी और एक बहन है। साल 2011 में उन्होंने गीता थापा से शादी रचाई थी। जानकारी के अनुसार, वह पत्नी के साथ दिल्ली में रह रहे थे।

शो में आने से पहले वह कोलकाता पुलिस में तैनात थे और पुलिस ऑर्केस्ट्रा का हिस्सा थे। वहां वह कार्यक्रमों में गाया करते थे। उनके सीनियर अधिकारियों ने ही उन्हें इंडियन आइडल में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।

इंडियन आइडल शो जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला एलबम रिलीज किया, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने शामिल थे। बाद में उन्होंने नेपाली फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर और अभिनेता काम किया। उनकी आवाज और अभिनय ने खूब सराहना बटोरी।

प्रशांत ने अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक 2’ में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इस सीरीज में उन्होंने विलेन डेनियल लेचो का रोल किया, जो दर्शकों के लिए एकदम अलग और चौंकाने वाला था। इस भूमिका में उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया और सीरीज में उनके एक्टिंग को सराहना मिली।

–आईएएनएस

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

admin

Read Previous

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को 7 साल पूरे, कभी फिल्म को रिजेक्ट करना चाहते थे विक्की कौशल

Read Next

केरल: यौन उत्पीड़न मामले में विधायक राहुल ममकूटथिल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com