यश कुमार – काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दंडनायक का फर्स्ट लुक रिविल्ड

सुपरस्टार यश कुमार ने आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट दंडनायक का फर्स्ट लुक रिविल्ड किया है। सुपरस्टार यश कुमार ने सोशल मीडिया के जरिये बहुप्रतीक्षित फ़िल्म दंडनायक का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए लिखा है : फ़िल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर जिन्होंने इस फ़िल्म को इतना खूबसूरत बनाने में योगदान दिया है सबको धन्यवाद,ये अब तक कि मेरी सबसे बेहतरीन फ़िल्म है।

हमेशा यूनिक सब्जेक्ट्स पर काम करने वाले यश की इस फ़िल्म से फ़िल्म उद्योग के लोगो को काफी उम्मीदें हैं। ट्रेड पंडितो की माने तो यश कुमार की फिल्में सिने उद्योग में हुए बदलाव का एक महत्त्वपूर्ण उदाहरण है। सिनेमा निर्माण के तकनीकी विकास में समय-समय पर प्रगति होती रही है,लेकिन कमजोर कंटेन्ट के कारण ये अपना पुराना पारंपरिक दर्शक खोता गया। यश कुमार के अथक प्रयास से भोजपुरी सिनेमा में हमें आज कई तरह के परिवर्तन और विकास देखने को मिलते हैं। हमेशा पारिवारिक मूल्यों पर फिल्मे लेकर आने वाले यूनिक एक्‍शन स्‍टार यश कुमार की फिल्‍म ‘दंडनायक’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज किया गया है और बहुत जल्द इसे पूरे देश मे भव्य तरीके से रिलीज किया जाएगा।

निर्माण की खबर से ही दर्शको को फिल्‍म का काफी इंतजार है। आज फ़िल्म की एक झलक आयी है जो देखते ही देखते सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में धरल्ले से शेयर किए जा रहे हैं। फिल्‍म की कहानी के साथ – साथ गीत – संगीत भी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली है। इस मौके पर यश कुमार कहते हैं मेरी तमाम फिल्मो को आप सबों का बेहद स्‍नेह और आशीर्वाद मिला है। उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म भी आपको पसंद आएगी। फिल्‍म का निर्माण भव्‍य पैमाने पर हुआ है। यह फिल्‍म बहुत जल्द आप सबो के बीच होगी । भोजपुरी के दर्शकों को यह नववर्ष का उपहार होगा। सिजलिंग काजल राघवानी कहती है फ़िल्म एक बेहतरीन कहानी और मेहनतकश टेक्नीशियन का मिक्सचर है,यश की अभिनय क्षमता कमाल की है । फ़िल्म का कॉन्सेप्ट मुझे फ़िल्म में खींच के लाई है मेरे ख्याल से हर भोजपुरी प्रेमी को ये फ़िल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।

यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्‍म ‘दंडनायक’ में यश कुमार (yash kumarr) और काजल राघवानी (kajal raghwani) मुख्य भूमिका में हैं साथ ही प्रीति शुक्ला,राधे कुमार, वर्षा तिवारी,संजीव मिश्रा,नवीन मिश्रा,अवनीश दुबे,अनुराग ठाकुर,धनंजय सिंह,मनोज मोहानी,नौशाद शेख इत्यादि भी अहम किरदार में हैं। फिल्‍म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। कहानी यश कुमार का है। पटकथा और संवाद एस.के. चौहान व संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर – जहांगीर सैय्यद,नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय है। पीआरओ रंजन सिन्हा और सर्वेश कश्यप (sarvesh kashyaph) हैं। बैनर यश कुमार एंटरटेनमेंट है।

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

यूपी के सुल्तानपुर का नाम बदलकर कुश भवनपुर रखा जाएगा

Read Next

प्रेमिका को ब्लैकमेल करने वाला इंस्टाग्राम दोस्त कर्नाटक में गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com