संध्या मुखर्जी, बांग्ला फिल्मों की मेलोडी क्वीन जिन्होंने पद्मश्री सम्मान तक ठुकराया

नई दिल्ली । हिंदी की कुल 17 फिल्मों में संध्या मुखर्जी ने प्लेबैक किया। एक में तो दो साल बड़ी भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ। फिल्म का नाम तराना था। मधुबाला भी थीं इस मूवी में और गाना था ‘बोल पपिहे बोल’। लता-संध्या की अदावत थी ऐसा कहा जाता था, सच्चाई आखिर थी क्या?

बांग्ला फिल्मों की क्वीन जिन्हें लोग प्यार से ‘गीता श्री’ कहते थे ने 1948 में एक हिंदी फिल्म के लिए अपनी आवाज दी। नाम था अंजानगढ़ और निर्देशक थे बिमल रॉय। 4 अक्टूबर 1931 को जन्मीं संध्या मुखोपाध्याय ने संगीत का ककहरा घर में ही पढ़ा। 12 साल की उम्र से गाने लगीं। तब भजन और दुर्गा पूजा के समय गूंजने वाले गीतों को अपनी आवाज से सजाया।

मात्र 16 साल की थीं जब प्लेबैक किया। लता के साथ डुएट था। फिर बंगाल लौट गईं, खुद को यहीं तक समेट लिया। उस दौर में अफवाहें खूब उड़ीं कि लता ने टिकने नहीं दिया। दोनों के बीच शत्रुता थी लेकिन हकीकत उन्होंने 2001 में छपी जीवनी में साझा की। बताया कि ऐसा कुछ नहीं था। दोनों में अच्छी छनती थी। मौत का फासला भी रहा तो मात्र 10 दिन का। 6 फरवरी 2022 को लता गुजरीं तो 15 फरवरी को संध्या ने आखिरी सांस ली।

बांग्ला फिल्मों के सुनहरे दौर की लाजवाब गायिका थीं संध्या। उत्तम कुमार- सुचित्रा सेन की आवाज थे हेमंत दा और संध्या। गुजरे जमाने में अपनी मधुर गायिकी का सबको मुरीद बना दिया।

बड़े गुलाम अली साहब की शागिर्दी में शास्त्रीय संगीत को खूब कायदे से सीखा। अच्छी बात ये रही कि इन्होंने प्ले बैक से लेकर शास्त्रीय गायन तक में अपना दखल बराबर रखा।

संध्या मुखोपाध्याय को 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। वो कइयों की आवाज बनीं। उन्होंने संगीतकार समर दास को स्वाधीन ‘बांग्ला बेतर केंद्र’ की स्थापना में मदद की, जिसने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इतना ही नहीं उन्होंने भारत में शरण लेने को मजबूर एक करोड़ शरणार्थियों के लिए धन जुटाने का काम किया। प्रमुख कलाकारों के साथ निःशुल्क संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करने में भी आगे रहीं।

2022 में कोरोना संबंधी दिक्कतों से जूझ रही संध्या का देहांत हो गया। मृत्यु से महीने भर पहले उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने का फैसला लिया गया। लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। एक ही बात कही कि अब 90 साल की उम्र में उनके जैसी दिग्गज को पद्मश्री प्रदान करना बेहद अपमानजनक है। यह पुरस्‍कार अब किसी नए कलाकार को दिया जाना चाहिए।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

पिछले 24 घंटों में इजरायली हवाई हमलों की वजह से 46 लोगों की मौत, 85 घायल: लेबनान

Read Next

आयुष्मान खुराना की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा और नवदीप सिंह के लिए लिखी कविता ने दिल जीता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com