प्रियंका और निक ने सिद्धार्थ की शादी के ‘अनमोल पल’ किए शेयर

मुंबई । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के अनमोल पलों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

शादी के विभिन्न समारोहों से अपने लुक को दिखाते हुए, ‘बर्फी’ अभिनेत्री ने अपने आईजी (इंस्टाग्राम) पर लिखा, “भाई की शादी लेकिन फैशन भी,” साथ में रेड हार्ट इमोजी भी लगाई। वहीं, निक जोनास ने पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “वाह। बहुत खूबसूरत था सब।”

भाई की शादी में प्रियंका चोपड़ा मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए गए नीले रंग के लहंगे में नजर आईं। इससे पहले, उन्होंने संगीत समारोह के लिए फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइनर लहंगा चुना था। मेहंदी के मौके पर ग्लोबल स्टार ने राहुल मिश्रा का कोर्सेट लहंगा गाउन पहना था।

प्रियंका चोपड़ा ने हल्दी समारोह के लिए खूबसूरत पीले रंग की कुर्ती और लहंगा लुक अपनाया। दूल्हे की बहन को शादी से पहले के एक समारोह में नारंगी रंग की स्लीवलेस कुर्ती, सुनहरे पलाजो पैंट और कढ़ाईदार ऑर्गेना दुपट्टा पहने देखा गया।

पूर्व ब्यूटी क्वीन ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में हर लुक में जलवा बिखेरा।

अभिनेत्री प्रियंका के साथ-साथ जीजू निक जोनास ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल का इस्तेमाल कर शादी के अनमोल क्षणों को साझा किया। इस पोस्ट में संगीत की रात, वरमाला समारोह, फेरे और शादी के बाद की रस्मों की झलकियां शामिल थीं।

अमेरिकी गायक और अभिनेता ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, “इन दो अद्भुत इंसानों के खूबसूरत मिलन को देखने के लिए भारत की एक क्विक ट्रिप (त्वरित यात्रा)। मेरे ब्रदर इन लॉ सिद्धार्थ चोपड़ा और मेरी नई सिस्टर इन लॉ नीलम उपाध्याय को बधाई। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे। हमारा परिवार यूं ही खिलखिलाता रहे और आगे बढ़ता रहे।” (इस पोस्ट में निक ने प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया है)।

प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट पर प्यार इमोजी के साथ प्यार लुटाया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास दोनों को शादी की हर रस्म में सक्रिय रूप से भाग लेते देखा गया। ‘फैशन’ अभिनेत्री को दुल्हन नीलम उपाध्याय को मंच की ओर जाते समय मदद करते देखा गया। इस खूबसूरत अदाकारा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को भी मंडप तक पहुंचाया।

प्रियंका की तरह निक जोनास ने भी देसी परंपराओं के अनुसार जीजा के रूप में अपने सभी कर्तव्यों का पालन किया। वह दूल्हा-दुल्हन के लिए पूजा की थाली और वरमाला लेकर जाते नजर आए।

–आईएएनएस

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

मर्डर मिस्ट्री सुलझाने निकले शेन निगम, ‘ड्रिडम’ में निभाएंगे युवा पुलिस अफसर का किरदार

चेन्नई । मलयालम सिनेमा में इन दिनों क्राइम थ्रिलर फिल्मों का अलग ही दौर देखने को मिल रहा है। दर्शक अब ऐसी कहानियां पसंद कर रहे हैं, जिनमें रहस्य, सस्पेंस...

रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का दिया आदेश

मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत मिली है। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) स्पेशल कोर्ट ने एक अहम फैसले...

अरिजीत सिंह के बर्थडे पर हर्षदीप कौर का इमोशनल पोस्ट, बॉलीवुड हस्तियों ने दी बधाई

मुंबई । अपनी रूहानी आवाज से तमाम प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अपनी जादुई आवाज के साथ-साथ...

यादों में शंकर: अपने पार्टनर के लिए राज कपूर के सामने रखी शर्त, फिर एक बयान से 22 साल के रिश्ते में आई खटास

मुंबई । पहलवानी के शौकीन और कड़े अनुशासन वाले शंकर सिंह रघुवंशी जब बंबई (मुंबई) के पृथ्वी थियेटर पहुंचे, तो उनकी मुलाकात गुजरात के एक युवा हारमोनियम वादक जयकिशन से...

admin

Read Previous

कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसले

Read Next

पीएलआई का असर, एप्पल आईफोन का निर्यात चालू वित्त वर्ष में 1 लाख करोड़ रुपये के पार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com