कमजोर वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, मिडकैप और स्मॉलकैप फिसले

मुंबई । कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान में खुला। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। सुबह 9:30 पर सेंसेक्स 345.45 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 77,514.74 और निफ्टी 132.40 अंक या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,427 पर था।

बाजार का रुझान नकारात्मक बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 652 शेयर हरे निशान में और 1322 शेयर लाल निशान में बने हुए हैं।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 505.80 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 53,114.95 पर था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 191.95 या 1.13 प्रतिशत गिरकर 16,814 पर था।

ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडेक्स लाल निशान में हैं। एफएमसीजी इंडेक्स में ही हरे निशान में कारोबार हो रहा है।

बाजार के जानकारों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,400 और 23,300 एक अमह सपोर्ट है। तेजी की स्थिति में 23,700, 23,800 और 24,000 एक रुकावट का स्तर है।

सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, एचयूएल, एसबीआई, एमएंडएम, नेस्ले, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स हैं। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, जोमैटो, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, रिलयांस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स हैं।

बाजार में गिरावट की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सभी स्टील और एल्यूमीनियम आयात पर 25 प्रतिशत नया टैरिफ लगाने की घोषणा को माना जा रहा है। नए टैरिफ सोमवार (अमेरिकी समय) से लागू होने की उम्मीद है।

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, बैंकॉक और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं। शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार में तेजी है। अमेरिका के बाजार शुक्रवार के सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे।

डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 71.42 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.13 पर बना हुआ है।

–आईएएनएस

कच्चे तेल में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में गिरावट, 95 के स्तर के नीचे लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपए में बड़ी गिरावट देखने को मिली और यह 95 के स्तर के नीचे फिसल गया। इसकी वजह अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण...

पीएलआई का फायदा, एप्पल आईफोन का निर्यात वित्त वर्ष 26 में 2 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

नई दिल्ली । भारत का आईफोन निर्यात वित्त वर्ष 26 में बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह अब देश का सबसे बड़ा ब्रांडेड निर्यात बन गया है,...

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल आपूर्ति पर खतरा, अमेरिकी सांसदों ने महंगाई और बढ़ने की आशंका

वॉशिंगटन | अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। अलग-अलग राज्यों में तेल की कीमतें 90 रुपए से लेकर...

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जमा राशि में अंतर की रिपोर्ट्स को खारिज किया

मुंबई । सरकारी बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें जमा राशि में अंतर की बात कही गई थी। साथ ही कहा...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

न्यूजीलैंड के लिए भारत के साथ आगे बढ़ने का बहुत बड़ा मौका है: एफटीए डील पर बोले पीएम लक्सन

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में मुक्त व्यापार समझौता हुआ है। एफटीए को लेकर प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि ये डील न्यूजीलैंड के लिए...

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र कार्गो और चार्टर्ड उड़ानों के लिए आंशिक रूप से खुला है, लेकिन भारतीय नागरिकों को सलाह...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

नई नेपाल सरकार ने चीन के साथ हुए इन्फ्रास्ट्रक्चर समझौतों की जांच शुरू की

काठमांडू । चीन ने हमेशा नेपाल के साथ अपने आर्थिक संबंधों का इस्तेमाल हिमालयी देश में राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए एक सीढ़ी के रूप में किया है, लेकिन अब नेपाल...

गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डीएसी आधारित गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी: सरकार

नई दिल्ली । सरकार ने शनिवार को बताया कि अवैध गैस की हेराफेरी रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (डीएसी) आधारित एलपीजी गैस डिलीवरी 94.5 प्रतिशत से अधिक हो गई...

नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि नीति आयोग देश की नीति-निर्माण व्यवस्था का एक अहम स्तंभ बनकर उभरा है। यह सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने,...

अदाणी ग्रीन एनर्जी का वित्त वर्ष 26 में शानदार प्रदर्शन, कोर एबिटा सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 10,865 करोड़ रुपए रहा

नई दिल्ली । अदाणी समूह की रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने शुक्रवार को नतीजे घोषित किए। पूरे वित्त वर्ष 26 में कंपनी का बिजली आपूर्ति से एबिटा सालाना...

admin

Read Previous

सैनिकों को हमने सीरिया से हो रही गोलीबारी का जवाब देने का दिया आदेश : लेबनान

Read Next

प्रियंका और निक ने सिद्धार्थ की शादी के ‘अनमोल पल’ किए शेयर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com