‘ब्लैकआउट’ का नया गाना रिलीज, गुस्से में गोलियां चलाते दिखे विक्रांत मैसी

मुंबई । एक्टर विक्रांत मैसी अपकमिंग कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने मंगलवार को फिल्म से ‘क्या हुआ’ नामक एक सॉन्ग जारी किया।

2 मिनट, 39 सेकंड के इस गाने में विक्रांत काफी परेशान और गुस्से में नजर आ रहे हैं। वह गोलियां चला रहे हैं। वहीं गाने में सुनील ग्रोवर, मौनी रॉय और अनंत जोशी भी दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा, “फिल्म का नया हिट गाना ‘क्या हुआ’ रिलीज हो गया है…क्या आपने इसे सुना…”

गाने के बोल और इसमें आवाज विशाल मिश्रा ने दी है।

सिंगर विशाल मिश्रा ने कहा: “‘क्या हुआ’ एक शानदार ट्रैक है, यह ‘ब्लैकआउट’ की कहानी को दिखाता है। मैंने म्यूजिक और लिरिक्स के जरिए किरदारों की जिंदगी में चल रही उथल-पुथल को जाहिर किया है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा और वह इससे वैसा ही जुड़ाव महसूस करेंगे, जैसा हमने इसे बनाते समय महसूस किया था।”

फिल्म में विक्रांत एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका में हैं। हाईवे पर वह कार एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। जब वह सामने वाले का हाल-चाल लेने के लिए जाते हैं, जिससे उनकी कार टकराई थी, तो वहां देखते हैं कि उसमें काफी कैश और सोना पड़ा हुआ है।

फिल्म का डायरेक्शन देवांग शशिन भावसार ने किया है। करण सोनावणे और सौरभ घाडगे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

जियो स्टूडियो के तहत ज्योति देशपांडे और 11:11 प्रोडक्शंस के तहत नीरज कोठारी द्वारा निर्मित, ‘ब्लैकआउट’ सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 7 जून को रिलीज होगी।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

तुर्की में प्रशिक्षण के दौरान विमान दुर्घटना में दो सैनिकों की मौत

Read Next

तृणमूल से टिकट पाने वाली एक्ट्रेस रचना, सयानी और जून रुझानों में आगे

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com