तृणमूल से टिकट पाने वाली एक्ट्रेस रचना, सयानी और जून रुझानों में आगे

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस बार चुनाव में तीन एक्ट्रेस रचना बनर्जी, सयानी घोष और जून मालिया तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार बन राजनीति में अपनी किस्मत अजमा रही हैं।

रचना बनर्जी पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से, सयानी घोष जादवपुर सीट से और जून मालिया मेदिनीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। रुझानों के मुताबिक, तीनों ही एक्ट्रेस आगे चल रही हैं।

चुनाव आयोग से मिल रहे मतगणना रुझानों के अनुसार, लोकप्रिय टीवी शो ‘दीदी नंबर 1’ की होस्ट रचना हुगली में बीजेपी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी से 34,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

जादवपुर सीट से ‘मेघनाद बध रहस्य’ और ‘द्वीखोंडितो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर सयानी भाजपा के अनिर्बान गांगुली से 1,20,000 से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से आगे चल रही हैं।

‘निल निर्जने’, ‘एबर शबोर’ और ‘हर हर ब्योमकेश’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी जून मेदिनीपुर में भाजपा की फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं अग्निमित्रा पॉल से 52,000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं।

हुगली लोकसभा सीट पर 20 मई को चुनाव हुआ था। यहां 2019 के चुनाव में तृणमूल की डॉ. रत्ना डे को हराकर बीजेपी की लॉकेट चटर्जी ने जीत हासिल की थी।

मेदिनीपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर 2019 के चुनाव में टीएमसी के मानस भुनिया को करीब 88 हजार वोटों के अंतर से हराकर बीजेपी उम्मीदवार दिलीप घोष चुनाव जीत गए थे।

इसके अलावा, जादवपुर सीट पर 1 जून को मतदान हुआ। पिछले चुनाव में यहां से टीएमसी ने एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती को टिकट दिया था। मिमी ने बीजेपी के उम्मीदवार अनुपम हाजरा को मात देकर ये सीट अपने नाम की।

-आईएएनएस

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर...

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।...

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।...

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

admin

Read Previous

‘ब्लैकआउट’ का नया गाना रिलीज, गुस्से में गोलियां चलाते दिखे विक्रांत मैसी

Read Next

विश्व पर्यावरण दिवस : साकार होगा हरित विकास का सपना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com