मेगास्टार अमिताभ बच्चन को याद आया ‘कालेे खट्टे’ का स्वाद

नई दिल्ली : क्विज आधारित रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने स्‍कूल और कॉलेज के दिनों में खो गए। उन्‍होंने स्कूल और कॉलेज के दिनों के बारे में एक मजेदार किस्सा साझा किया, जब वह “काला खट्टा” स्वाद में “बर्फ का गोला” खाते थे।

शो के सातवें एपिसोड में होस्ट बिग बी ने गुरुग्राम हरियाणा के योगेश कुमार कालरा का स्वागत किया, जिन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीता और हॉट सीट पर पहुंचे।

10,000 रुपये के सवाल के लिए अभिनेता ने योगेश से पूछा, लोकप्रिय ‘काला खट्टा स्वाद’ किस फल से प्राप्त होता है?

विकल्प थे, जामुन, सेब, पपीता और स्ट्रॉबेरी।

योगेश ने सही उत्तर “जामुन” दिया और अगले स्तर पर चले गए।

इसके बाद बिग बी ने योगेश से पूछा, “क्या काला खट्टा आपका पसंदीदा स्वाद है?”

प्रतियोगी ने उत्तर दिया “नहीं सर।”

‘अग्निपथ’ फेम अभिनेता पुरानी यादों में खो गए और उन्होंने साझा किया, “क्योंकि यह थोड़ा खट्टा होता है लेकिन कभी-कभी इसे खाना अच्छा होता है।”

बिग बी नेे कहा, ”हमें बर्फ का गोला मिलता था। जब हम कॉलेज और स्कूल से बाहर निकलते थे तो हमें यह बहुत कम कीमत पर मिलता था, यह स्वादिष्ट होता था।”

अभिनेता ने कहा, ”वहां बर्फ का एक बड़ा टुकड़ा हुआ करता था, वहां कोई मशीन नहीं बल्कि हाथ से बर्फ को खुरचने वाला एक प्लेटफॉर्म होता था। उसके बाद उसे तैयार कर उस पर एक डंडी लगाई जाती थी, और फिर वो हमारे पास होती थी।”

‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ सोनी पर प्रसारित होता है।

आईएएनएस

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

विशाल जेठवा के अभिनय ने जीता दिल, मिला ‘ब्रेकआउट परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड

मुंबई । अभिनेता विशाल जेठवा ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। फिर, चाहे फिल्म 'होमबाउंड' में चंदन कुमार का किरदार हो या फिर 'मर्दानी 2'...

अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अम्बे है मेरी मां’ का टीवी पर होने जा रहा है महा-प्रीमियर

मुंबई । भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अम्बे है मेरी मां' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

नागार्जुन ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ, बोले- फिल्म ने बदली फिल्ममेकिंग की सोच

मुंबई । भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीके को भी एक नई दिशा देती...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

admin

Read Previous

एनवीडिया ने रिकॉर्ड 6.1 अरब डॉलर का मुनाफ़ा कमाया, गेमिंग मुख्यधारा में आई

Read Next

अमिताभ ने केबीसी के सेट पर की ‘कपूर’ खानदान की चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com