मैडोना ने बायोपिक के लिए पटकथा लेखन पूरा किया

लॉस एंजिल्स: पॉप सिंगर मैडोना ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी की एक सीरीज के साथ अपने काम का अपडेट साझा किया है। एक तस्वीर में वह अपनी आगामी बायोपिक के लिए अपनी स्क्रिप्ट पढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “मैडम एक्स की सफलता के लिए आभारी हूं, मेरा स्क्रिप्ट पर काम लगभग समाप्त हो चुका है।”

फीमेलफस्र्ट डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ‘मैडम एक्स’ उनकी हालिया कॉन्सर्ट डॉक्यूमेंट्री है।

इसके अलावा, ‘लाइक ए वर्जिन’ गायक ने हैशटैग में पटकथा लेखक एरिन क्रेसिडा विल्सन का भी उल्लेख किया है।

पिछले हफ्ते, मैडोना ने कहा कि लेखन प्रक्रिया चुनौतीपूर्ण थी।

उन्होंने कहा कि मेरी पटकथा लिखना मेरे लिए अब तक का सबसे कठिन, चुनौतीपूर्ण अनुभव है। यह एक तरह से मनोचिकित्सा की तरह है, क्योंकि मुझे अपने बचपन से लेकर अब तक के हर विवरण को याद करना पड़ा।

“उन सभी चीजों को याद करते हुए, जिन्होंने तय किया कि मैं कौन हूं, एक कलाकार के रूप में मेरी यात्रा, न्यूयॉर्क जाने के लिए मिशिगन छोड़ने का मेरा निर्णय। इतना ही नहीं मेरे साथ मेरे रिश्ते, परिवार और दोस्तों, मेरे कई दोस्तों को अपने सामने मरते हुए देखना, मेरे लेखन सत्र, जहां मैं बिस्तर पर जाकर बस रोना चाहती हूं। आप जानते हैं कि मेरा क्या मतलब है?

“मुझे एहसास है कि मैं बहुत सी चीजें भूल गई थी, जिन्हें मैं बायोपिक के जरिए फिर से जी रहीं हूं। भावनाओं को याद करने की कोशिश कर रही हूं, जो मैंने कुछ क्षणों में महसूस किया, वह आनंददायक और दर्दनाक अनुभव, मुझे एहसास हुआ कि मैंने एक पागल वाला जीवन जीया है।”

यह घोषणा की गई थी कि वह डियाब्लो कोडी के साथ पटकथा का सह-लेखन करेंगी, जिन्होंने 2007 की फिल्म ‘जूनो’ के लिए अकादमी पुरस्कार जीता था।

कास्टिंग अभी शुरू नहीं हुई है लेकिन मैडोना को सह-पटकथा लेखक, निर्माता और निर्देशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

–आईएएनएस

गांधीवाला कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल

मुंबई । अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों...

डायरेक्टर एटली की फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री, अल्लू अर्जुन संग आएंगी नजर

चेन्नई । तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।...

मेरे खिलाफ दर्ज मामला गलत और फर्जी, मैंने मारपीट नहीं की: मनीष गुप्ता

मुंबई । ड्राइवर पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को लेकर फिल्म निर्देशक और लेखक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को...

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं ये सितारे, लिस्ट में आमिर खान भी

मुंबई । इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स हो या दूसरे अन्य प्लेटफॉर्म, फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के सितारे इसी मंच पर अपने प्रशंसकों के साथ रूबरू होते हैं। श्रद्धा कपूर, कार्तिक आर्यन...

वेव्स 2025 में शामिल होंगे फिल्म निर्माता-एक्टर्स, अमिताभ बच्चन ने पूछा- आप आ रहे हैं न?

मुंबई । भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' के मंच पर फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता-फिल्म निर्माता एक साथ नजर आएंगे। 1 से 4 मई तक मुंबई...

अभिषेक के जन्मदिन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखा – समय कितनी तेजी से बीत गया

मुंबई । अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976)...

20 वेव्स अवार्ड की घोषणा

नई दिल्ली 27 जनवरी।सरकार ने मीडिया और मनोरंजन उद्योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिए 20 "वेव्स "अवॉर्ड देने की आज घोषणा की। सूचना एवम प्रसारण मंत्री अश्विनी...

सनी देओल ने छोटे भाई बॉबी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

मुंबई । अभिनेता बॉबी देओल का आज जन्मदिन है। अभिनेता के 56वें जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और अभिनेता सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा की,...

गणतंत्र दिवस: आमिर खान ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किया नमन

केवड़िया । अभिनेता आमिर खान गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुजरात पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। अभिनेता...

हिना ने रॉकी को बताया ‘ईश्वर का आशीर्वाद’, बोलीं- ‘हर महिला के जीवन में हो ऐसा पुरुष’

मुंबई । ब्रेस्ट कैंसर (स्टेज 3) से जंग लड़ रहीं हिना खान ने हर कदम पर साथ देने वाले अपने खास दोस्त रॉकी के लिए खूबसूरत नोट लिखा है। सोशल...

छावा से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आउट, महारानी येसूबाई बनी हैं अभिनेत्री

मुंबई । विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ से अभिनेत्री का फर्स्ट लुक निर्माताओं ने रिलीज कर दिया है। पोस्टर में अभिनेत्री मराठा साम्राज्य की महारानी येसूबाई...

तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल बाद रिलीज, विशाल ने भगवान और फैंस का जताया आभार

चेन्नई । अभिनेता विशाल की तमिल फिल्म ‘माधा गज राजा’ 12 साल के लंबे अंतराल के बाद रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है,...

editors

Read Previous

केरल में अवैध बैलगाड़ी दौड़ आयोजित करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

Read Next

खिलाड़ियों और उनके स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सीए ने राहत की सांस ली

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com