ऋतिक रोशन ने ‘हू इज योर गाइनैक’ में सबा आजाद की एक्टिंग की जमकर की तारीफ, वायरल हो रहा पोस्ट

मुंबई । सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने वेब सीरीज ‘हू इज योर गाइनैक?’ में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के काम की सराहना करते हुए उन्हें ‘अद्भुत’ बताया और कहा कि उन्हें इस पर गर्व है।

‘हू इज योर गाइनैक?’ यह वह कहानी है जो सबा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार डॉ विदुषी के जीवन और एक नई स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में जीवन में आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह शो फ्रेशर ओबी-जीवाईएन की यात्रा को बताता है, जो प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों तरह से बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही है।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड का समर्थन किया और एक कोलाज साझा किया, जिसमें सबा और अन्य स्टार कास्ट की तस्वीरें हैं।

एक्टर ने एक नोट भी लिखा, ”यह दिल को छू लेने वाला शो है! हमने सभी एपिसोड देखे, मैं इसे देखने से खुद को रोक नहीं सका। बढ़िया काम दोस्तों! पूरी टीम को बधाई!”

एक अन्य पोस्ट में, ऋतिक ने लिखा: ”हर अभिनेता तालियों का हकदार है। हंसी और आंसुओं के लिए धन्यवाद… और सबा आजाद, आप कितनी अद्भुत हैं। आपको इस पर बहुत गर्व होना चाहिए,” इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट वाला इमोजी शेयर किया।

ऋतिक की पोस्ट का जवाब देते हुए, सबा ने रेड हार्ट वाला इमोजी के साथ कहा: “धन्यवाद रो”।

द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित यह शो अमेजन मिनी टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है।

ऋतिक ने 20 दिसंबर 2000 को सुजैन खान से शादी की और नवंबर 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दो बेटे रेहान और ऋदान हैं।

ऋतिक और सबा एक साल से ज्यादा समय से डेट कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, ऋतिक के पास एरियल एक्शन ड्रामा ‘फाइटर’ है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी हैं।

आईएएनएस

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

विराट कर्ण ने बताया ‘नागाबंधम’ की शूटिंग का एक्सपीरियंस, बोले-भगवान शिव की कृपा से निभा पाया नागासाधु का किरदार

चेन्नई । निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म 'नागबंधन: द सीक्रेट ट्रेजर' इन दिनों लोगों का काफी ध्यान खींच रही है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे...

श्रेया घोषाल का ‘अनस्टॉपेबल टूर’ बना यादगार सफर, बोलीं-‘हर शहर से हमने काफी कुछ नया सीखा’

मुंबई । मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपने इंटरनेशनल म्यूजिक टूर 'अनस्टॉपेबल टूर' को लेकर चर्चा में हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए इस टूर के बाद श्रेया ने...

जेब में रखा था फोन और गलती से इंस्टा पर हो गए थे लाइव, अरशद वारसी ने सुनाया पूरा किस्सा

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी टेक्नोलॉजी के मामले में खुद को बहुत कमजोर मानते हैं और कई बार सोशल मीडिया और स्मार्टफोन संभालने में गलती कर बैठते हैं। उन्होंने आईएएनएस...

admin

Read Previous

तृणमूल कांग्रेस का केंद्र से मनरेगा व अन्य योजनाओं के लिए धन की मांग करते हुए राजघाट पर प्रदर्शन

Read Next

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सलीम करीम से की शादी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com