फवाद खान-वाणी कपूर स्टारर ‘अबीर गुलाल’ का टीजर आउट, प्रेम में डूबी कहानी की दिखी झलक

मुंबई । वाणी कपूर और फवाद खान स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के टीजर को निर्माताओं ने मंगलवार को जारी कर दिया। टीजर में खूबसूरत प्रेम कहानी की झलक दिखी।

वाणी कपूर ने इंस्टाग्राम पर टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इंतजार खत्म हुआ! ‘अबीर गुलाल’ और फवाद खान के साथ बड़े पर्दे पर प्यार वापस आ रहा है। बेहतरीन फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।“

वहीं, 1 मिनट 2 सेकंड के टीजर की शुरुआत इस सवाल से होती है कि “आखिरी बार आपको कब प्यार हुआ था? इसके बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद कार में बैठकर 1994 की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ से कुमार सानू की आवाज में गाए गाने ‘कुछ ना कहो’ को लिप्सिंग करते दिखाई दिए। उनकी बगल की सीट पर बैठी वाणी कपूर पूछती हैं कि क्या वह उनके साथ फ्लर्ट कर रहे हैं, फवाद पूछते हैं, “क्या तुम भी मुझे चाहती हो?”

आरती एस बागड़ी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्माण विवेक बी अग्रवाल, अवंतिका हरि और राकेश सिप्पी ने किया है।

फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पिछले साल 29 सितंबर को लंदन में शुरू हुई थी और इसकी घोषणा प्रोडक्शन हाउस इंडियन स्टोरीज ने की थी। निर्देशक आरती एस बागड़ी ने कहानी की एक झलक पेश की और कहा कि यह फिल्म प्यार के बारे में है।

बागड़ी ने कहा, “फिल्म दो व्यक्तियों के सफर को दिखाती है, जो अनजाने में एक-दूसरे को ठीक करने में मदद करते हैं और दोनों को प्यार हो जाता है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर और नवंबर में यूके में की गई।”

इस बीच, फवाद खान की बात करें तो पाकिस्तानी कलाकार ने साल 2014 में आई फिल्म ‘खूबसूरत’ से भारतीय सिनेमा में शुरुआत की थी। शशांक घोष की कॉमेडी ड्रामा में उनके साथ सोनम कपूर अहम भूमिका में दिखी थीं। यह फिल्म 1980 में आई इसी नाम की फिल्म पर आधारित थी।

इसके बाद फवाद, 2016 में आई शकुन बत्रा की फैमिली-ड्रामा ‘कपूर एंड संस’ में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आए। फवाद, करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में भी काम कर चुके हैं। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म में फवाद ने अनुष्का के मंगेतर की भूमिका निभाई। वहीं, वाणी कपूर की पिछली रिलीज ‘खेल खेल में’ थी, जिसमें वह अक्षय कुमार, फरदीन खान, प्रज्ञा जायसवाल, तापसी पन्नू समेत अन्य कलाकारों संग नजर आई थीं।

–आईएएनएस

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

admin

Read Previous

पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, माता-पिता को नहीं पता कहां हैं कमीडियन

Read Next

आईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com