आईपीएल 2025 : शानदार रिकॉर्ड के नाम रहा एमआई और केकेआर का मैच, डेब्यूटेंट अश्विनी ने रचा इतिहास

नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 12वें मैच में डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार ने चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) को मौजूदा सीजन की पहली जीत दिलाई। एमआई ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) द्वारा दिए गए 117 रनों के छोटे टारगेट का पीछा केवल 12.5 ओवरों में ही कर लिया। एमआई के साथ-साथ यह मैच रिकॉर्ड बुक के लिए भी शानदार रहा।

मोहाली से आने वाले 23 साल के बाएं हाथ के पेसर अश्विनी कुमार आईपीएल के डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 24 रन देकर चार विकेट हासिल किए। वह पहले ही आईपीएल मैच में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय भी बने हैं। आईपीएल में डेब्यू मैच में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज के मामले में अल्जारी जोसेफ नंबर एक हैं, जिन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस के लिए 12 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

केकेआर ने इस मैच में केवल 116 रन बनाए और यह आईपीएल 2025 के सीजन का सबसे कम स्कोर था। यह इस सीजन में केकेआर की तीसरे मैच में दूसरी हार थी। मुंबई इंडियंस और केकेआर ने तीन मैचों में अब तक दो मैच हारे हैं और एक-एक मैच में जीत मिली है। लेकिन खास बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 24वीं बार हराया है। आईपीएल में किसी भी टीम ने किसी एक विपक्षी को इतनी बार मात नहीं दी है। वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर को एमआई के खिलाफ 10वीं हार मिली है।

इस मैच में एमआई के स्टार मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 9 गेंदों पर 27 रनों की आतिशी पारी खेली और टी20 क्रिकेट में अपने आठ हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह टी20 में भारत के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मामले में 12,976 रनों के साथ नंबर एक विराट कोहली हैं। रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना टॉप-5 में शामिल अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

फवाद खान-वाणी कपूर स्टारर ‘अबीर गुलाल’ का टीजर आउट, प्रेम में डूबी कहानी की दिखी झलक

Read Next

नहीं रहे प्रेमचन्द के विशेषज्ञ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com