सैफ अली खान के हमलावर शरीफुल के बांग्लादेशी होने के मिले सबूत

मुंबई । मुंबई पुलिस को अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को जो बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, उसमें दिए गए विवरण के मुताबिक उसका नाम शरीफुल इस्लाम है। वहीं उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है। दस्तावेजों के मुताबिक उसकी उम्र 31 साल है।

मुंबई पुलिस ने पहले ही बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक जताया था। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया गया था। पुलिस के मुताबिक वह एक्टर के घर चोरी करने पहुंचा था।

मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि वो बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया। वह वर्तमान में विजय दास नाम का उपयोग कर रहा था। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था।

बता दें, अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में उसे 19 जनवरी को तड़के ठाणे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें गठित की गई थीं।

16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला कर अभिनेता सैफ अली खान को घायल कर दिया था। इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई।

अभिनेता और करीना कपूर के पति सैफ अली खान अस्पताल से मंगलवार को डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल वो स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

–आईएएनएस

परब्रमता चटर्जी के साथ काम कर खुश हैं निमृत कौर अहलूवालिया, बताया सबसे अच्छा इंसान

मुंबई । कई बार शूटिंग के दौरान कलाकारों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिखने लगती है। ऐसी ही दोस्ती अभिनेत्री निमृत कौर अहलूवालिया और बंगाली अभिनेता परब्रमता चटर्जी के बीच देखने...

‘आपस में ज्यादा बातचीत नहीं होती थी’, सोनम खान ने माधुरी दीक्षित और संगीता बिजलानी संग शूटिंग का बताया किस्सा

मुंबई । पुरानी फिल्मों और उनके गानों का जादू समय बीतने के बाद भी लोगों के दिलों में बना रहता है। खासकर 80 और 90 के दशक की फिल्मों के...

‘कुछ रिश्तों को शब्दों की जरूरत नहीं होती’, बहन के जन्मदिन पर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने अपनी बहन के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी बहन के लिए प्यार और आभार जताया। उन्होंने बताया...

पहलगाम हमले के दर्द को बड़े पर्दे पर दिखाएंगी यह फिल्में, करना होगा थोड़ा इंतजार

मुंबई । आज का दिन देश के लिए भूल पाना मुश्किल है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 वही काला दिन है, जिस दिन भारत में वादियों में सुकून के पल बिताने...

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार ‘भूत बंगला’, पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के...

‘जब ट्रेलर ही इतना रॉकिंग है, तो फिल्म कैसी होगी’, ‘राजा शिवाजी’ पर सुभाष घई ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । भारतीय सिनेमा में ऐतिहासिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों की हमेशा एक खास जगह रही है। इस कड़ी में इन दिनों ऐसी ही एक फिल्म 'राजा शिवाजी' काफी...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी ‘आवारापन 2’, आइकॉनिक किरदार शिवम पंडित के रूप में लौटेंगे इमरान हाशमी

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी किसी पुरानी और पसंदीदा फिल्म के सीक्वल की घोषणा होती है, तो दर्शकों की उत्सुकता अपने आप बढ़ जाती है। इस कड़ी में 'आवारापन-...

‘तुमसे तुम तक’ में अंगद हसीजा की एंट्री, ‘यश वर्धन’ के किरदार संग लाएंगे नया ट्विस्ट

मुंबई । अभिनेता शरद केलकर स्टारर जीटीवी के शो 'तुमसे तुम तक' में अब नया ट्विस्ट आने वाला है। अभिनेता अंगद हसीजा शो की स्टारकास्ट में शामिल हो चुके हैं।...

‘ब्रेकफास्ट’ में लीड रोल पाकर रोसमिन खुश, बोलीं- ‘गांधी कृष्णा की फिल्मों में हीरोइनों को मिलता है मजबूत स्थान’

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर महिला किरदारों के महत्व पर चर्चा होती रहती है। कई बार देखा गया है कि हीरोइन का रोल सिर्फ कहानी का हिस्सा भर रह...

‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च पर छलके रितेश के आंसू, भावुक होकर बोले-मुझ पर महाराज का हाथ है

मुंबई । अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक...

गुलजार से मिली सीख को याद करते हुए बोले सुभाष घई, ‘कविता मशीन नहीं, इंसान की आत्मा से जन्म लेती है’

नई दिल्ली । आज के समय में जहां तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं सच्ची कला और भावनाओं की अहमियत को लेकर चर्चा भी बढ़ रही...

छह करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘यूथ’ के दीवाने हुए ऋषभ शेट्टी, पूरी टीम की मेहनत को सराहा

मुंबई । बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ओटीटी पर साउथ फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर साउथ की फिल्मों को व्यूरशिप और...

admin

Read Previous

कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी में रतन टाटा को दी जाएगी श्रद्धांजलि

Read Next

बिहार : बेतिया में शिक्षा अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, मिली नोटों की गड्डियां, गिनने के लिए मंगाई गई मशीनें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com